फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sweat sweats to quench thirst even in cold winter

कड़ाके की सर्द में भी प्यास बुझाने को बहा रहे पसीना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Sweat sweats to quench thirst even in cold winter
पाटी क्षेत्र में स्टेंड पोस्ट के सम्मुख खाली बर्तन। - फोटो : CHAMPAWAT
पाटी (चंपावत)। कड़ाके की ठंड के बावजूद पाटी क्षेत्र में पेयजल किल्लत कम नहीं हो रही है। पर्याप्त पेयजल आपूर्ति न होने से इस क्षेत्र के रानीचौड़ गांव के लोगों को प्यास बुझाने के लिए पसीना बहाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि रानीचौड़ क्षेत्र में 2003-04 में पेयजल योजना बनाई गई थी। योजना में खामियों के चलते अब इससे 20 प्रतिशत भी पेयजल आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है। लोगों को दूरदराज के पेयजल स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर होना पड़ रहा है। 40 परिवार वाले इस क्षेत्र से पिछले कुछ सालों में दस परिवार पानी की किल्लत के चलते पलायन कर चुके हैं। हरीश राम, भगवान लाल, राजेंद्र लाल, रजुली देवी, मुन्नी, जानकी, सरिता, दिनेश गहतोड़ी आदि ने शीघ्र पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था करने की मांग की है। आपूर्ति सुचारु न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर जल संस्थान के जेई चंद्रशेखर पंत का कहना है कि क्षेत्र की पेयजल योजना को ठीक कराकर आपूर्ति सुचारु की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed