{"_id":"5c757d56bdec2273923c3173","slug":"surgical-strike-in-champawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों पर एयर स्ट्राइक से लोगों में खुशी, मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों पर एयर स्ट्राइक से लोगों में खुशी, मनाया जश्न
Tue, 26 Feb 2019 11:24 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत/लोहाघाट।
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत/लोहाघाट।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
वायुसेना द्वारा आतंकी ठिकानों को तबाह करने पर चंपावत में पटाखे फोड़ खुशी मानते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 फरवरी को पुलवामा में आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों की शहादत का बदला लेने से लोगों में खुशी है। वायु सेना ने 26 फरवरी के तड़के पाक अधिकृत कश्मीर में जैश के आतंकी ठिकानों को बमबारी से उड़ा दिया। इसकी भनक लगते ही लोग भारत माता की जय के नारे के साथ सड़कों पर उतर आए।
विज्ञापन
लोग दिनभर टेलीविजन के माध्यम से आतंकी संगठन की तबाही की जानकारी लेते रहे।
चंपावत में मोटर स्टेशन में भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने आतिशबाजी की। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, मुकेश कलखुड़िया, व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, ललित मोहन भट्ट, मनोज तड़ागी, सनी वर्मा, नरेश कलौनी, छात्रसंघ अध्यक्ष पारस महर, रघुवर सिंह पंवार आदि थे।
विज्ञापन
वहीं लोहाघाट में लोगों ने मिठाई बांट कर आतंक की कमर तोड़ने पर खुशी का इजहार किया। इस दौरान मोहम्मद अयूब, हिमांशु, नवीन कुमार, तिलक बोहरा, कैलाश पांडेय, हितैष मुरारी, जीवन खर्कवाल, राहुल गहतोड़ी, विनय राय, मदन वर्मा, एलएम राय, भुवन जोशी आदि थे।
विज्ञापन