फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Surgeon returned to district hospital after six and a half months of resigning

इस्तीफा देने वाले सर्जन साढ़े छह माह बाद जिला अस्पताल लौटे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Surgeon returned to district hospital after six and a half months of resigning
चंपावत। पिछले साल नौ सितंबर को जिला अस्पताल से इस्तीफा देने वाले बांडधारी सर्जन डॉ. राहुल चौहान फिर से जिला अस्पताल लौट आए हैं। उन्होंने 22 अप्रैल को अस्पताल में उपस्थिति की सूचना दी। उन्होंने प्रमुख चिकित्साधीक्षक (पीएमएस) को पत्र भेज फिर से सेवा करने का मौका देने का आग्रह किया। अलबत्ता अभी उन्हें अभी रीज्वाइनिंग नहीं मिल सकी है। पीएमएस ने सर्जन के पत्र को स्वास्थ्य महानिदेशक को भेज मार्गदर्शन मांगा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 18 जून से सेवा देने वाले सर्जन डॉ. चौहान ने वेतन मिलने में देरी और निजी कारण का हवाला देकर नौ सितंबर 2020 को इस्तीफा दे दिया था। उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ था। साढ़े छह माह से अधिक वक्त तक अस्पताल से अलग रहने के बाद सर्जन ने 22 अप्रैल को अस्पताल जाकर फिर से काम करने की इच्छा जताई। उन्होंने पीएमएस को पत्र भी भेजा। डॉ. चौहान ने कहा कि उनका तीन साल का बांड है, इस अवधि को वे पूरा करना चाहते हैं। अलबत्ता अभी उन्हें रीज्वाइनिंग नहीं मिली है। महज 84 दिन से कम सेवा करने के बावजूद सर्जन डॉ. राहुल चौहान ने 55 ऑपरेशन किए थे। उम्दा कार्यशैली और मरीजों के प्रति समर्पण के चलते वे कम समय में खासे लोकप्रिय हो गए थे। शानदार सेवा के लिए उन्हें विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सम्मानित भी किया था।
विज्ञापन

कोट....
बांडधारी डॉक्टर के 15 दिन तक बिना बताए अनुपस्थित रहने पर रीज्वाइनिंग कराने का अधिकार प्रमुख चिकित्साधिकारी को नहीं है। ज्वाइनिंग के लिए निदेशालय पत्र भेजा गया है। वहां से आदेश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. आरके जोशी, पीएमएस, जिला अस्पताल, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed