{"_id":"61e1b31ed050013865731ae6","slug":"sucide-in-lohaghat-champawat-news-hld4509618155","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान से मारने की तहरीर देने के बाद फंदे में झूलता मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान से मारने की तहरीर देने के बाद फंदे में झूलता मिला महिला का शव
विज्ञापन
लोहाघाट में गिरफ्तार आत्महत्या के लिए उकसावे का आरोपी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के तल्ला बापरू गांव में महिला का शव फंदे पर झूलता मिला। घटना से एक दिन पहले महिला ने एक ग्रामीण पर घर में घुसकर गालीगलौज कर जान से धमकी देने का आरोप लगाया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि तल्ला बापरू गांव के पूरन सिंह की पत्नी गोपी देवी (42) ने बुधवार को लोहाघाट थाने में तहरीर दी थी। बताया था कि गांव का जगदीश चंद्र जबरन उनके घर में घुस आया। आरोपी ने उसके साथ गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी है।
तब पुलिस ने आरोपी जगदीश के खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 504, 506 में मुकदमा दर्ज किया था। एसओ ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम गोपी देवी घर के भीतर फंदे पर लटकी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
बताया कि महिला की मौत के बाद आरोपी पर घटना के लिए उकसाने के आरोप में आईपीसी की धारा 306 बढ़ा दी गई है। एसओ ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है। मामले की विवेचना एसआई रिनी चौहान कर रहीं हैं। ग्रामीणों के मुताबिक निसंतान गोपी का पति पूरन कई साल से लापता है।