फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sucide in Lohaghat

जान से मारने की तहरीर देने के बाद फंदे में झूलता मिला महिला का शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Sucide in Lohaghat
लोहाघाट में गिरफ्तार आत्महत्या के लिए उकसावे का आरोपी। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के तल्ला बापरू गांव में महिला का शव फंदे पर झूलता मिला। घटना से एक दिन पहले महिला ने एक ग्रामीण पर घर में घुसकर गालीगलौज कर जान से धमकी देने का आरोप लगाया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि तल्ला बापरू गांव के पूरन सिंह की पत्नी गोपी देवी (42) ने बुधवार को लोहाघाट थाने में तहरीर दी थी। बताया था कि गांव का जगदीश चंद्र जबरन उनके घर में घुस आया। आरोपी ने उसके साथ गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन

तब पुलिस ने आरोपी जगदीश के खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 504, 506 में मुकदमा दर्ज किया था। एसओ ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम गोपी देवी घर के भीतर फंदे पर लटकी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि महिला की मौत के बाद आरोपी पर घटना के लिए उकसाने के आरोप में आईपीसी की धारा 306 बढ़ा दी गई है। एसओ ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है। मामले की विवेचना एसआई रिनी चौहान कर रहीं हैं। ग्रामीणों के मुताबिक निसंतान गोपी का पति पूरन कई साल से लापता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed