{"_id":"619d399e7c5a3203e9687cb4","slug":"subcidy-for-industry-in-champawat-champawat-news-hld445475051","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमियों को सब्सिडी के भुगतान में बिलंब न करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमियों को सब्सिडी के भुगतान में बिलंब न करें
विज्ञापन
चंपावत जिला सभागार में उद्यमियों की पुस्तक का विमोचन करते अधिकारी।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। डीएम विनीत तोमर ने उद्योग विभाग को उद्यमियों को सब्सिडी के भुगतान में विलंब नहीं करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को जिला सभागार में आयोजित जिला उद्योग मित्र की बैठक में उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को प्राप्त हो, इसलिए योजनाओं का प्रचार प्रसार कर लोगों को स्वरोजगार से जोड़े जाने के लिए विशेष कदम उठाए जाएं।
डीएम ने जिला उद्योग केंद्र की ओर से संकलित की गई पुस्तक स्वरोजगार से स्वावलंबन का विमोचन भी किया। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक दीपक मुरारी ने उद्यमियों के सामने आने वालीं समस्याओं को आसान करने के बारे में चर्चा की। इस दौरान वर्चुअल माध्यम से जुड़े आनंद जोशी ने सरकार के सिंगल विंडो सिस्टम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 2021-22 में जिले के लिए 425 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसके सापेक्ष वर्तमान में 750 आवेदन कार्यालय में ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं। आवेदनों का परीक्षण कर बैंकों को अग्रसारित किए जा रहे हैं। बैठक में डीएफओ मयंक शेखर झा, सीओ अशोक कुमार सिंह, एलडीएम प्रवीण गर्ब्याल, आरपी टम्टा, सोमनाथ गर्ग, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी एनबी बचखेती आदि थे।