{"_id":"68a75836909a32c0c808af45","slug":"sub-district-hospital-becomes-referral-center-for-pediatric-and-bone-patients-champawat-news-c-229-1-shld1026-128184-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बाल और हड्डी रोगियों के लिए रेफरल सेंटर बना उप जिला अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बाल और हड्डी रोगियों के लिए रेफरल सेंटर बना उप जिला अस्पताल
Thu, 21 Aug 2025 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। उपजिला अस्पताल लोहाघाट में लंबे समय से बाल रोग और हड्डी रोग विशेषज्ञ न होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपचार के लिए मरीजों को बाहरी अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ रही है।
बाल रोग और हड्डी रोगियों के लिए यह अस्पताल मात्र रेफरल सेंटर बनकर रह गया है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई है। अस्पताल में वर्ष 2016 में पीपीपी मोड बंद होने के बाद से स्थायी हड्डी और बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हो सकी है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की मांग की जा रही है, लेकिन लोगों की मांगों को अनसुना किया जा रहा है। उपजिला अस्पताल में प्रतिदिन लोहाघाट, खेतीखान, पाटी, देवीधुरा, रीठा साहिब, बाराकोट, घाट, गुमदेश सहित पंचेश्वर आदि क्षेत्रों से करीब 300 से अधिक मरीज उपचार के लिए आते हैं। लोगों ने मरीजों की दिक्कतों को देखते हुए जल्द चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई है।
कोट
अस्पताल में हड्डी रोग और बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए लंबे समय से उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया जा रहा है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती से मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। - डॉ. सोनाली मंडल, चिकित्सा अधीक्षक, उपजिला अस्पताल लोहाघाट