फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   studies free of cost but paying thousands for eamination

पढ़ाई मुफ्त में, परीक्षा में हजाराें का खर्च

Tue, 06 Mar 2018 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर/चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर/चंपावत। Updated Tue, 06 Mar 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
studies free of cost but paying thousands for eamination
डांडा से हाईस्कूल की परीक्षा देने आमबाग केंद्र पहुंची छात्राएं। - फोटो : amar ujala
डांडा राजकीय इंटर कॉलेज के 12वीं और हाइस्कूल के परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र आमबाग और टनकपुर होने के चलते उन्हें किराए पर रहकर परीक्षा देनी पड़ रही है। विद्यार्थियों की पढ़ाई तो मुफ्त में हो गई, लेकिन परीक्षा के लिए उन्हें मोटी रकम खर्च करनी पड़ रही है। डांडा जीआईसी के इंटर के 12 और हाइस्कूल के 33 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं। हाइस्कूल का परीक्षा केंद्र आमबाग और इंटर मीडिएट का केंद्र टनकपुर जीजीआईसी में है।
विज्ञापन
डांडा, ककनई व बुड़म गांव के इन छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा के लिए अपने स्कूल से 52 किमी दूर टनकपुर के परीक्षा केंद्र की दौड़ लगानी पड़ रही है। इस दूरी में 25 किमी सड़क मार्ग के अलावा 27 किमी पैदल फासला भी शामिल है। लंबे फासले के चलते इन तीन गांवों के छात्र-छात्राओं को परीक्षा के लिए अपने गांवों को छोड़ टनकपुर में किराए पर रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इंटर की परीक्षार्थी बबीता बोहरा और उसकी बहन हाइस्कूल की परीक्षार्थी मीनाक्षी बोहरा को परीक्षा के लिए करीब पांच हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। 2000 रुपये किराया और गैस सिलेंडर से लेकर खान-पान का खर्च करीब तीन हजार कुल मिलाकर 5000 रुपये खर्च हो रहे हैं। इतना ही खर्च कौशल्या आर्या, गंगा जोशी, विद्या जोशी, जीवन राम टम्टा, शंकर राम सहित अन्य परीक्षार्थियों को भी करना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिभावक नवीन सिंह, प्रेम सिंह, श्याम आदि का कहना है कि बच्चाें की पढ़ाई में इतना खर्च नहीं आया जितना कि एक माह की परीक्षा में ही आ गया। रकम से भी ज्यादा असर नई जगह पढ़ाई करने से उनके परीक्षा परिणाम पर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed