फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Students will now know astronomical activities

अब खगोलीय गतिविधियों को जान सकेंगे छात्र

Mon, 25 Dec 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत Updated Mon, 25 Dec 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
Students will now know astronomical activities
चंपावत जवाहर नवोदय विद्यालय में दूरबीन लगाते वैज्ञानिक। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 अब केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) के बच्चे अंतरिक्ष में होने वाली गतिविधियों के गवाह बन सकेंगे। दरअसल यहां एक दूरबीन (टेलीस्कोप) लगा दी गई है। चंपावत नवोदय विद्यालय सूबे का पहला स्कूल होगा, जहां दूरबीन लगाई गई है। इसे लगाने का मकसद छात्रों में खगोल विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना है।

प्राचार्या बीनू जैन ने बताया कि विद्यालय में दूरबीन की स्थापना कर दी गई है। दूरबीन को स्वयंसेवी संस्था हिमवत्स की मदद से मुंबई से मंगवाया गया है। 30 हजार रुपये की लागत वाली दूरबीन को प्रयोगशाला निधि से खरीदा गया है। दूरबीन लगाने को हिमवत्स संस्था से जुड़े भारतीय तकनीकी संस्थान (आईआईटी) चेन्नई में कार्यरत डॉ. प्रेमबल्लभ बिष्ट और रितेश राय की मदद ली गई।
विज्ञापन

प्राचार्या ने बताया कि दूरबीन लगाने का मकसद छात्र-छात्राओं को अंतरिक्ष का ज्ञान देने के अलावा अनुसंधान की तरफ रुचि बढ़ाना है।


बताया कि दूरबीन के जरिये सौरमंडल की गतिविधि, चंद्रमा का अध्ययन, सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण को बेहद नजदीक से और आसानी से देखा जा सकेगा। प्राचार्या बीनू जैन ने बताया कि कुछ समय बाद दूरबीन से नवोदय के अलावा अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भी अंतरिक्ष की घटनाओं से रूबरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed