फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Students Union in Tanakpur And Banbasa Collage

Champawat News: टनकपुर में छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी का परचम लहरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Students Union in Tanakpur And Banbasa  Collage
टनकपुर में छात्रसंघ पदाधिकारियों को शपथ दिलाते प्राचार्य डा नगेंद्र द्विवेदी। संवाद - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर महाविद्यालय में छात्रसंघ के चुनाव में 67.90 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 651 छात्र-छात्राओं में से 442 ने मतदान किया। अध्यक्ष, सचिव, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर केवल एक-एक नामांकन होने से वे पहले ही निर्विरोध चुने गए थे। नए पदाधिकारियों में एबीवीपी का पलड़ा भारी रहा। अध्यक्ष राजेंद्र, उपाध्यक्ष अभिषेक, सचिव गौरव, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि नीरज एबीवीपी समर्थित हैं जबकि छात्रा उपाध्यक्ष भावना, संयुक्त सचिव तुषार, कोषाध्यक्ष साहिल निर्दलीय हैं।
विज्ञापन

अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सचिव गौरव कुमार एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि नीरज सिंह बिष्ट निर्विरोध चुने गए। उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक जोशी ने अमान खान को हराया। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर भावना बोहरा ने आरती वर्मा, संयुक्त सचिव पर तुषार मिश्रा ने नंदिनी चौहान, कोषाध्यक्ष पर साहिल गिरि ने सौरभ पांडेय को हराया। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक ने अमान को तीन मतों से हराया। अभिषेक को 209 और अमान को 206 मत मिले। नोटा पर 10 मत पड़े जबकि 17 मत निरस्त हुए।
विज्ञापन

छात्रा उपाध्यक्ष पर भावना बोहरा ने आरती वर्मा को 173 मतों से हराया। भावना को 299 जबकि आरती को 126 मत पड़े। नोटा को चार मत मिले जबकि 13 मत रद्द हुए। संयुक्त सचिव पद पर तुषार मिश्रा ने नंदिनी को 97 मतों से हराया। तुषार को 258 मत मिले जबकि नंदिनी को 161 मत मिले। नोटा में पांच मत पड़े जबकि 18 मत रद्द हुए। कोषाध्यक्ष पद पर साहिल गिरी ने सौरभ पांडे को 63 मतों से हराया। साहिल को 244 तो सौरभ को 181 मत मिले। नोटा में पांच मत पड़े जबकि 12 मत रद्द हुए। प्राचार्य डॉ. नागेंद्र द्विवेदी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। बाद में विजेता पदाधिकारियों ने जलूस निकाला। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने निर्दलीय विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनबसा : छात्रसंघ पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
बनबसा (चंपावत)। राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्राचार्य डॉ. आभा शर्मा ने शपथ दिलाई। छात्र संघ अध्यक्ष पद पर हरीश सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष पद पर मुन्ना सलमानी, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर अंजलि माहरा, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर नमांशु एवं कोषाध्यक्ष पद पर इंदर जीत सिंह ने शपथ ली।

सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। छात्रसंघ चुनाव प्रभारी डॉ. मुकेश कुमार के निर्देशन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में पदाधिकारियों ने महाविद्यालय की गरिमा बनाए रखने, सहयोग करने एवं विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed