{"_id":"1bb6c98d66b758fb9b34b5b47a388ce2","slug":"students-march-out-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने निकाला जुलूस, दी आमरण अनशन की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने निकाला जुलूस, दी आमरण अनशन की धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला,चंपावत
Updated Thu, 18 Feb 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजी कॉलेज में नए विषयों को खोलने की मांग को लेकर छात्रों के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को छात्रसंघ अध्यक्ष कमल सिंह रावत के नेतृत्व में जोरदार जुलूस निकला गया। जुलूस में एबीसी अल्मामतार पब्लिक स्कूल, यूनिवर्सल स्कूल सहित कई दूसरे स्कूलों के छात्र भी शामिल थे। बाद में मोटर स्टेशन रोड पर हुई सभा में छात्रों ने मांग पूरी नहीं होने पर आमरण अनशन, चक्का जाम सहित अन्य उग्र कदम उठाने की चेतावनी दी। साथ ही धरना जारी रखने का भी निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष राजेश उप्रेती, चंपावत विकास एवं संघर्ष समिति के अध्यक्ष हरेंद्र बोहरा, सामाजिक कार्यकर्ता मदन महर आदि ने कहा कि नए कॉलेज तो खोले जा रहे हैं, मगर करीब 18 साल पुराने कॉलेज में महत्वपूर्ण विषयों को छात्रों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। टीआरसी से शुरू हुए जुलूस में भाजपा जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत, चेयरमैन प्रकाश तिवारी, मोहन अधिकारी, सुंदर बोहरा, सुरेश जोशी आदि ने भी हिस्सा लिया। विरोध-प्रदर्शन में छात्रा उपाध्यक्ष ज्योति बोहरा, मनोज तड़ागी, राकेश रावत, गौरव पांडेय, पवन, आदर्श, बबीता भट्ट, कमला, यशोदा, कविता भंडारी, भावना, दीप्ति, मोनिका, सपना, नमिता, अर्पणा, जगदीश, हेम आदि छात्र-छात्राएं शामिल थे।
विज्ञापन
पीजी कॉलेज के छात्र एमएससी और एमकॉम की स्वीकृति, बीए में संस्कृत, मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, एमए में हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, समाजशास्त्र की मंजूरी और पुस्तकालय प्रभारी का पद सृजित करने के साथ तैनाती की मांग को 8 फरवरी से छात्र आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन
सियासी रंग दे रही भाजपा : लारा
नगर पालिका के सभासद दीपक तड़ागी लारा ने आरोप लगाया कि पीजी कॉलेज के आंदोलन को भाजपा राजनीतिक रंग दे रही है। बृहस्पतिवार को हुए जुलूस-प्रदर्शन में भी भाजपा नेताओं की मौजूदगी से यह बात सही साबित होती है। लारा ने कहा कि विधायक हेमेश खर्कवाल की पहल पर पीजी कॉलेज में सात विजिटिंग शिक्षकों की तैनाती कर शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने का प्रयास किया गया है। साथ ही नए विषयों को खोलने के लिए भी तेजी से कदम उठाए जा रहे हैं।