फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Students got medals in champawat.

Champawat News: राज्य कराटे प्रतियोगिता में चंपावत जिले ने दिखाया दम

Sun, 07 May 2023 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 07 May 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Students got medals in champawat.
लोहाघाट (चंपावत)। उत्तराखंड कराटे फेडरेशन की ओर से देहरादून में पांच से सात मई तक हुई 20वीं उत्तराखंड राज्य कराटे प्रतियोगिता में चंपावत जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 10 स्वर्ण, सात रजत और सात कांस्य पदक जीतकर प्रदेश में दूसरा स्थान पाया। कराटे प्रशिक्षण दीपक अधिकारी ने बताया कि पदक विजेता खिलाड़ी जून में दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

जिला कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष और सोबोकान के उत्तराखंड चीफ लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के 33 कराटे खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कृष्णकांत ने दो स्वर्ण पदक हासिल किए। जिया जोशी, देविना कन्याल, पीयूष सिंह बोहरा, दीपू अधिकारी, नताली गड़कोटी, जतिन जोशी, सुनील सिंह, नेहा जोशी ने एक-एक स्वर्ण पदक जीता। देविना कन्याल, अभिराज सिंह फर्त्याल, दिव्या गोस्वामी, ध्रुविका शर्मा, मानवी ढेक, आरुष खर्कवाल, मयंक दुग्ताल ने रजत और दिया जोशी, अभिराज फर्त्याल, दिव्या गोस्वामी, ध्रुवी शर्मा, मानवी ढेक, किरन राय, मयंक दुग्ताल ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी बीसी पंत, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, चेयरमैन गोविंद वर्मा, बनबसा के कराटे कोच विजय रावत, कृष्णकांत, जतिन जोशी, हेमत गड़कोटी, विक्की ढेक आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed