{"_id":"ec579e263267999d360d9e39e07b4afc","slug":"students-given-a-week-s-respite-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने दी एक हफ्ते की मोहलत, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने दी एक हफ्ते की मोहलत, प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Tue, 10 Nov 2015 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन आरक्षी में धांधली के आरोपों को लेकर छात्रों में आक्रोश है। मंगलवार को डिग्री कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष कमल सिंह रावत के नेतृत्व में छात्रों ने प्रदर्शन किया। साथ ही जांच नहीं होने पर 16 नवंबर के बाद से क्रमिक अनशन की चेतावनी दी। बाद में जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
वन आरक्षी परीक्षाओं में गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए छात्र-छात्राएं भड़क गए हैं। इसके विरोध में उन्होंने मंगलवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कहा कि धांधली से नौजवानों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शन करने वालों में सचिव कमल जोशी, जगदीश महरा, नवीन बिष्ट, सुमन जोशी, सुभाष कुमार, आन सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरेश पांडेय, राहुल महर, तेज महर, अशोक महर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
बता दें कि 18 अक्तूबर को हुई लिखित परीक्षा का दो दिन पहले नतीजा भी घोषित हो गया। 12 पदों के लिए हुई लिखित परीक्षा में 787 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। उधर, एसडीएम जेएस राठौर ने मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। वहीं परीक्षा आयोजक संस्था वन विभाग ने परीक्षा में धांधली के आरोपों को खारिज किया है।
विज्ञापन