फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Student Union Election: Votes will be held today for President and University Representative

छात्रसंघ चुनाव: अध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए आज पड़ेंगे वोट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Student Union Election: Votes will be held today for President and University Representative
चंपावत/लोहाघाट। राजकीय पीजी कॉलेज में शनिवार को होने वाले छात्र संघ चुनावों की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां छात्रसंघ अध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए ही चुनाव होगा जबकि अन्य पदों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय है।
विज्ञापन

शुक्रवार को छात्रसंघ प्रत्याशियों ने डोर-टू-डोर संपर्क कर वोट मांगे। चंपावत महाविद्यालय में एक हजार से अधिक छात्र अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। लोहाघाट में छात्र संघ चुनावों में कुल 2723 छात्र- छात्राएं अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपना नेता चुनेंगे। चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस का बंदोबस्त किया गया है। शनिवार को होने वाले छात्रसंघ चुनाव में सचिव और कोषाध्यक्ष पदों पर मतदान होगा। सचिव पद पर सीधा मुकाबला होगा तो कोषाध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला है। प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता के निर्देशन और छात्र संघ चुनाव के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रकाश लखेड़ा के नेतृत्व में चुनाव तैयारियां को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

डॉ. लखेड़ा ने बताया कि 24 दिसंबर को सचिव और कोषाध्यक्ष पदों पर मतदान होगा जबकि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, सांस्कृतिक सचिव, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पदों पर एक - एक प्रत्याशी होने के कारण इनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। उन्होंने बताया कि 955 छात्र और 1768 छात्राएं मतदान करेंगे। बताया कि सुबह नौ बजे से दोपहर 1:30 बजे तक मतदान, दोपहर 2:30 बजे से मतगणना के बाद चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी। उसके बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी। इधर थाना प्रभारी मनीष खत्री ने बताया कि छात्र संघ चुनावों को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed