फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Student Union Election: Candidates took out a procession and got their nominations done

छात्रसंघ चुनाव: प्रत्याशियों ने जुलूस निकाल कर कराया नामांकन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Student Union Election: Candidates took out a procession and got their nominations done
चंपावत में छात्र संघ अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी मनीष महर समर्थकों के साथ। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। चंपावत महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। प्रत्याशियों ने जुलूस निकालकर नामांकन दाखिल किए। छात्रसंघ अध्यक्ष पद एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद को छोड़कर अन्य पदों पर एक-एक ही नामांकन हुआ हैं। कुल नौ प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। चुनाव प्रभारी डॉ. बीपी ओली ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए मनीष महर एवं अंकित खर्कवाल, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए अंकित भट्ट एवं कुशाग्र वर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया है जबकि अन्य पदों पर एक-एक ही नामांकन हुआ है। बताया कि नामांकन प्रक्रिया से पूर्व ही पुलिस की ओर से सभी व्यवस्थाएं पहले ही पूरी कर ली गईं थीं।
विज्ञापन

चंपावत महाविद्यालय के छात्रसंघ उम्मीदवार
अध्यक्ष पद: मनीष महर और अंकित खर्कवाल।
उपाध्यक्ष - दिव्या बिष्ट।
उपाध्यक्ष (छात्रा) - भावना फर्त्याल।
सचिव - विजय कुमार।
संयुक्त सचिव - दीपक कुमार।
कोषाध्यक्ष - ओमप्रकाश।
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि - अंकित भट्ट और कुशाग्र वर्मा।
देवीधुरा कॉलेज में दीपक और देवेंद्र अध्यक्ष पद के उम्मीदवार
देवीधुरा (चंपावत )।आदर्श राजकीय महाविद्यालय देवीधुरा में सात उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। चुनाव प्रभारी डॉ. रजनी मेहरा ने बताया कि सात पदों के लिए नामांकन पत्र भरे गए हैं जिसमें अध्यक्ष पद के लिए दीपक चंद्र एवं देवेंद्र भट्ट ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। देवकी व अर्जुन सिंह ने विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए नामांकन पर्चा भरा है। उपाध्यक्ष पद पर कमल सिंग्वाल, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर सुनीता, सचिव पद पर सौरभ जोशी, संयुक्त सचिव पद पर पवन सिंगवाल व कोषाध्यक्ष पद पर दीपा ने नामांकन कराया है।
विज्ञापन

लोहाघाट कॉलेज: मयंक का निर्विरोध छात्रसंघ अध्यक्ष बनना तय
लोहाघाट (चंपावत)। पीजी कॉलेज लोहाघाट में 24 दिसंबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष समेत चार पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। प्रभारी प्राचार्या डॉ. संगीता गुप्ता और मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रकाश लखेड़ा ने बताया कि कुल 26 नामांकन पत्र बिके थे। बुधवार को छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी के मयंक ढेक ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा उपाध्यक्ष (छात्रा) पद पर पल्लवी देव, संयुक्त सचिव पद पर गौरव पांडेय और सांस्कृतिक सचिव पद के लिए संजय सिंह मेहता ने नामांकन पत्र जमा किया। इन चार पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। इसके अलावा छात्र उपाध्यक्ष पद पर ललित मोहन कलखुड़िया और रितिक सिंह ढेक, सचिव पद पर पंकज जोशी और अजय सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष पद के लिए अर्जुन सिंह बोहरा, अंकित सिंह माहरा और सागर सिंह ढेक, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए प्रवीण सिंह और विवेक जोशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर डॉ. लता कैड़ा, डॉ. कमलेश शक्टा, डॉ. रुचिर जोशी, डॉ. दिनेश राम, डॉ. अपराजिता, संयोजक और सदस्य डॉ. रितु मित्तल, डॉ. स्वाति मेलकानी, डॉ. शांति मौजूद रहीं। संवाद
लोहाघाट कॉलेज के ये हैं उम्मीदवार
अध्यक्ष - मयंक ढेक
उपाध्यक्ष पद- ललित मोहन कलखुड़िया और रितिक सिंह ढेक।
उपाध्यक्ष (छात्रा)- पल्लवी देव।
सचिव- पंकज जोशी और अजय सिंह बिष्ट।
संयुक्त सचिव -गौरव पांडेय
कोषाध्यक्ष-अर्जुन सिंह बोहरा, अंकित सिंह माहरा और सागर सिंह ढेक।
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि- प्रवीण सिंह और विवेक जोशी।
सांस्कृतिक सचिव -संजय सिंह मेहता
टनकपुर कॉलेज के प्रत्याशी
अध्यक्ष: राजेन्द्र सिंह।
उपाध्यक्ष: अभिषेक जोशी, अमान खान।
उपाध्यक्ष (छात्रा): भारती वर्मा, भावना बोहरा।
सचिव: गौरव कुमार।
संयुक्त सचिव: नन्दनी चौहान, तुषार मिश्रा।
कोषाध्यक्ष: सौरभ पांडे, साहिल गिरि।
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि: नीरज बिष्ट।

चंपावत में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करते एबीवीपी प्रत्याशी अंकित खर्कवाल।

चंपावत में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करते एबीवीपी प्रत्याशी अंकित खर्कवाल।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed