फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Student's sting, topper is not a place for happiness

सीबीएसई परीक्षा परिणाम: छात्राओं का डंका, टॉपर खुशी की खुशी का ठिकाना नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Student's sting, topper is not a place for happiness
मेहनत की मिठास:97.20 फीसदी अंक लाने वाले चंपावत के मल्लिकार्जुन स्कूल के पीयूष पांडेय का मुंह मीठा क? - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की इंटर की परीक्षा में छात्र-छात्राओं में इस बार भी छात्राओं का डंका रहा। जिले के शीर्ष पांच अभ्यर्थियों में से तीन छात्राएं रहीं।
विज्ञापन

टनकपुर के सेंट फ्रांसिस स्कूल की खुशी अग्रवाल 97.80 प्रतिशत अंक के साथ जिले की टॉपर बनीं। मानेश्वर के होली विजडम के अनिरुद्ध वर्मा 97.60 के साथ दूसरे और चंपावत के मल्लिकार्जुन स्कूल के पीयूष पांडेय 97.20 नंबर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। नतीजा आते ही छात्र-छात्राओं ने मुंह मीठा कर जश्न मनाया। प्राचार्य संजय शुक्ला ने बताया कि जवाहर नवोदय स्कूल के सभी 45 छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। मल्लिकार्जुन स्कूल के प्रधानाचार्य संजय मुरारी ने बताया कि सभी 36 छात्र-छात्राएं प्रथम स्थान पर रहे। वहीं यूनिवर्सल स्कूल में 36 अभ्यर्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

काश आखिरी पेपर देने का मौका मिलता...
प्रशासनिक सेवा का है ख्वाब
चंपावत। 97.20 प्रतिशत नंबरों के साथ दमदार प्रदर्शन करने वाले मल्लिकार्जुन स्कूल के पीयूष पांडेय मेहनत के साकार होने से खुश हैं। पर एक कसक उनकी आंखों में साफ झलकती है कि काश आखिरी पेपर भी देने का मौका मिलता, तो नतीजा शायद इससे और बेहतर होता। लॉकडाउन के चलते हिंदी का पेपर निरस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत में हिंगला मेडिकल स्टोर के स्वामी मनोज पांडेय और गृहणी नीलम के बेटे ने जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। जीव विज्ञान में उन्होंने शत-प्रतिशत नंबर प्राप्त किए हैं। उन्होंने कामयाबी के लिए माता-पिता के अलावा शिक्षक पूरन बिष्ट, सीएस बिष्ट, दीपक पंगरिया को श्रेय दिया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए रोजाना चार से पांच घंटे तक पढ़ाई की। पीयूष का कहना है कि दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद सिविल सर्विसेज को करिअॅर बनाना उनका लक्ष्य है।
विजडम स्कूल के छात्र-छात्राओं का दमदार प्रदर्शन
लोहाघाट (चंपावत)। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में होली विजडम स्कूल मानेश्वर का दमदार प्रदर्शन रहा। 27 छात्रों में नौ के 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए। संजय पंत व प्रधानाचार्य ललित मोहन राय ने बताया कि अनिरुद्ध वर्मा 97.60 फीसदी अंकों के साथ विद्यालय के टॉपर बने। वहीं छह छात्र-छात्राओं ने अंग्रेजी, जीव विज्ञान, शारीरिक शिक्षा में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। राशि बुर्फाल व विदुषी पुनेठा ने 95.20, अंकित ओली ने 93.80, सौरभ जोशी ने 93, अमन माहरा ने 92.80, रिषित जोशी ने 92.20, गौरव कलौनी 91, लोकेश ने 90.60 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। छात्र-छात्राओं के बेहतरीन प्रदर्शन पर शिक्षक दीपक वर्मा, भगीरथ सोराड़ी, हिमानी पुनेठा, दीक्षा जोशी, रवींद्र कार्की ने खुशी जताई है।
ओपीएस के पांच छात्र 90 फीसदी से ज्यादा नंबर लाए
लोहाघाट (चंपावत)। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में ओकलैंड पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं का शानदार प्रदर्शन रहा है। 95.40 फीसदी अंकों के साथ प्रवीण सिंह स्कूल के टॉपर बने। 28 छात्र-छात्राओं में से पांच ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए। हिंदी विषय का पेपर न होने व हिंदी में कम अंक मिलने से छात्र-छात्राएं मायूस हैं। प्रधानाचार्य रमेश चंद्र पांडेय, प्रबंधक लोकेश पांडेय ने बताया कि छात्र प्रवीण सिंह ने 95.40 फीसदी, मनीष बोहरा ने 95.20, राहुल प्रथोली ने 94, सपना अधिकारी ने 93.60, राहुल सिंह ने 90.60 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।
शत-प्रतिशत रहा डीएवी स्कूल का परीक्षाफल
लोहाघाट (चंपावत)। डीएवी स्कूल के छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। अभिषेक पांडेय 93.40 फीसदी अंकों के साथ स्कूल के टॉपर रहे। उन्होंने शारीरिक शिक्षा में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्रबंधक बीसी मुरारी, प्रधानाचार्य बृजेश जायसवाल ने बताया कि वर्तिका मेहरा ने 90.60, मयंक पांडेय ने 89.40, कोमल गड़कोटी ने 86.40, अंकिता पुनेठा ने 85.60, ममता मेहरा ने 85.20 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।
खगोल वैज्ञानिक बनना चाहते हैं अनिरुद्ध वर्मा
लोहाघाट (चंपावत)। होली विजडम के छात्र अनिरुद्ध वर्मा (97.60 फीसदी) खगोल वैज्ञानिक बनना चाहते हैं। पिता अशोक कुमार वर्मा सरकारी सेवा में कार्यरत हैं, जबकि मां नीलम वर्मा शिक्षिका हैं। अनिरुद्ध ने सफलता का श्रेय माता, पिता, गुरुजनों के आशीर्वाद और अपनी कड़ी मेहनत को दिया है।
सेना में डाक्टर बनना चाहती है विदुषी पुनेठा
लोहाघाट (चंपावत)। 95.20 प्रतिशत नंबर लाने वाले विदुषी पुनेठा सेना में डॉक्टर बन देश सेवा करना चाहती हैं। विदुषी की माता हिमानी पुनेठा शिक्षिका और पिता निशांत पुनेठा एसएसबी के रिटायर्ड सतर्कता निरीक्षक हैं।
राशि बुर्फाल ने संजोया आईएएस बनने का सपना
लोहाघाट (चंपावत)। 95.20 फीसदी अंक प्राप्त करने वाली छात्रा राशि बुर्फाल ने आईएएस अधिकारी बनकर देश सेवा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। राशि के पिता प्रेम बुर्फाल पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। मां मंजू बुर्फाल गृहणी हैं।
प्रवीण सिंह का लक्ष्य आईएएस बनना
लोहाघाट (चंपावत)। 95.40 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले छात्र प्रवीण सिंह आईएएस अधिकारी बनकर देश सेवा करना चाहते हैं। प्रवीण का कहना है कि हिंदी विषय का पेपर स्थगित होने से इस विषय में उन्हें अपेक्षा से कम अंक प्राप्त हुए हैं। उन्होंने सफलता का श्रेय पिता हेत सिंह, माता गीता देवी के अलावा विद्यालय परिवार को दिया है।
सैन्य अधिकारी बनना चाहते हैं मनीष बोहरा
लोहाघाट (चंपावत)। ओकलैंड पब्लिक स्कूल के छात्र मनीष बोहरा ने 95.20 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। मनीष सैन्य अधिकारी बनकर देश सेवा करने का लक्ष्य बनाए हुए हैं। मनीष ने अपनी सफलता का श्रेय माता कविता बोहरा, पिता जोगेंद्र सिंह और गुरुजनों को दिया है।

94 फीसदी अंकों के साथ आशुतोष बने स्कूल टॉपर
लोहाघाट (चंपावत)। केंद्रीय विद्यालय लोहाघाट का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। 29 छात्र-छात्राओं में से पांच ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्य बीडी ओली ने बताया कि छात्र आशुतोष सिंह ने 94 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम, पीयूष बोहरा ने 91.60 फीसदी अंक प्राप्त कर दूसरा और श्रेया दीप ने 90.80 फीसदी अंक प्राण्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सीबीएसई इंटर बोर्ड की चंपावत जिले की मेरिट सूची:
नाम- प्रतिशत - स्कूल
1. खुशी अग्रवाल: 97.80 - सेंट फ्रांसिस स्कूल, टनकपुर।
2.अनिरुद्ध वर्मा: 97.60- होली विजडम, मानेश्वर।
3.पीयूष पांडेय: 97.20- मल्लिकार्जुन स्कूल, चंपावत।
4.कनक सौराड़ी: 97.00- केंद्रीय विद्यालय नंबर 2, बनबसा।
5.प्रज्ञा तिवारी: 96.60- केंद्रीय विद्यालय नंबर 2, बनबसा।
6.विशाल पाल: 96.20- केंद्रीय विद्यालय नंबर 2े, बनबसा।
6. शिप्रा: 96.20- सेंट फ्रांससि, टनकपुर।
7. हिमांशु फुलारा: 95.60- जवाहर नवोदय स्कूल, चंपावत।
7.संध्या मुरारी: 95.60- केंद्रीय विदस्यालय नंबर 2, बनबसा।
8. प्रवीण सिंह: 95.40- ऑकलैंड पब्लिक स्कूल, लोहाघाट।
9. मनीष बोहरा: 95.20- ऑकलैंड पबकि स्कूल, लोहाघाट।
9. राशि बुर्फाल: 95.20- मानेश्वर पब्लिक स्कूल, मानेश्वर।
9. विदुषी पुनेठा: 95.20- होली विजडम, मानेश्वर।
10.सूरज जोशी: 95.00- जवाहर नवोदय विद्यालय, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed