{"_id":"5fdf44f88de00f1fd9133a581becaf3b","slug":"student-notified-chuunav-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुुनाव की अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुुनाव की अधिसूचना जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Fri, 18 Sep 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। 30 सितंबर को मतदान होगा और उसी दिन चुनाव नतीजों की घोषणा की जाएगी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही महाविद्यालय में चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है।
विज्ञापन
प्राचार्य डा. जी प्रकाश ने बताया कि 22 सितंबर से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो जाएगी। नामांकन पत्रों का मूल्य पचास रुपये निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि 26 सितंबर को प्रात: दस से दोपहर दो बजे तक नामांकन, 28 सितंबर को 12 बजे तक नाम वापसी और एक बजे से नामांकन पत्रों की जांच और वैध प्रत्याशियों की सूची घोषित की जाएगी। 30 सितंबर को प्रात: आठ से एक बजे तक मतदान होगा और मतदान के तुरंत बाद मतों की गिनती कर नतीजों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
छात्रसंघ प्रभारी डा. सर्वजीत सिंह ने बताया कि नतीजों की घोषणा के बाद विजयी प्रत्याशियों को उसी दिन शपथ ग्रहण कराई जाएगी। इधर चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही महाविद्यालय में चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और एनएसयूआई के प्रत्याशियों के बीच सीधे भिड़ंत होगी। दोनों छात्र संगठनों ने अपने प्रत्याशियों की जीत के लिए एड़ीचोटी का जोर लगा दिया है।
विज्ञापन