{"_id":"89f1a385807cf7527015ddb4fe97b544","slug":"student-elections-college-lohaghat-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाघाट महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Mon, 12 Oct 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनावों में हुए नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। इसमें छात्रा उपाध्यक्षा का निर्विरोध निर्वाचन तय है। शेष पदों के लिए मतदान 15 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन
नामांकन पत्रों की जांच समिति की संयोजक डॉ. उषा जोशी के अनुसार छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर मनोज बडोला, गंगाराम आर्य, उपाध्यक्ष पद पर अंकित कुमार जोशी, प्रमोद कुमार के बीच सीधा मुकाबला होगा, जबकि छात्रा उपाध्यक्षा पद पर प्रियंका आर्या का एकमात्र नामांकन होने के कारण उनके निर्वाचन की केवल घोषणा ही शेष रह गई है।
विज्ञापन
सचिव पद पर नेहा गड़कोटी, गोविंद सामंत, हरीश जोशी के बीच त्रिकोणात्मक मुकाबला होगा। वहीं संयुक्त सचिव पद पर भी मनीष ढेक, मुकेश राय के बीच सीधा, कोषाध्यक्ष पद के लिए अजय सिंह, दशरथ सिंह साहू, नीरज सिंह देउपा, यतीश सिंह देव के बीच चतुष्कोणीय संघर्ष होगा।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए नवीन राय, मनमोहन डांगी के बीच सीधा मुकाबला होगा, जबकि कला संकाय के लिए अमित बहादुर, विज्ञान संकाय के लिए विकास कलौनी के एक-एक नामांकन होने से उनके जीतने की केवल औपचारिक घोषणा रह गई है।
वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के लिए किसी ने भी दावा नहीं किया है। जांच समिति में डॉ. तौफीक अहमद, डॉ. रुचिर जोशी, डॉ. रवि सनवाल, डॉ. कमलेश भाकुनी, डॉ. कमलेश सक्टा, डीसी पटवा, कमल सिंह शामिल थे। प्रधानाचार्य प्रो. केकेएस नेगी ने छात्र-छात्राओं से शालीनता के साथ चुनाव संपन्न कराने में सहयोग की अपील की है।