{"_id":"f28c4cee1bf6f0d52f6a22f7ebf866bb","slug":"student-elections-college-lohaghat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाम वापसी के बाद चुनावी माहौल ने पकड़ा जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाम वापसी के बाद चुनावी माहौल ने पकड़ा जोर
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Sat, 10 Oct 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनावों में नाम वापसी के बाद चुनावी माहौल जोर पकड़ गया है। एनएसयूआई, आर्यन एवं निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थकों ने जुलूस निकालकर शक्ति का प्रदर्शन किया। किसी भी प्रत्याशी के नाम वापस नहीं लिए जाने से अब अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं संयुक्त सचिव पद के लिए सीधा मुकाबला, सचिव पद के लिए त्रिकोणीय और कोषाध्यक्ष पद के लिए बहुकोणीय मुकाबला होगा। इस पद के लिए सर्वाधिक चार प्रत्याशी मैदान में हैं। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए भी सीधा मुकाबला होगा।
विज्ञापन
छात्रा उपाध्यक्षा पद पर प्रियंका आर्या का ही नामांकन हुआ है। कला और विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए भी एक-एक नामांकन हुआ है। मुख्य चुनाव अधिकारी डा.प्रकाश लखेड़ा के अनुसार प्रत्येक प्रत्याशी के चुनाव खर्च की अधिकतम सीमा पांच हजार रुपये है। 12 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियों के नामों की सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। 13 अक्तूबर को पुलिस-प्रशासन एवं महाविद्यालय प्रशासन की संयुक्त बैठक की गई है।
विज्ञापन
छात्राएं करेंगी भाग्य तय
चुनावों में सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला छात्राओं के हाथ में होगा। महाविद्यालय में कुल 1319 मतदाताओं में 843 छात्राएं एवं 476 छात्र हैं। पहली बार इतनी बड़ी तादात में छात्रा मतदाताओं की संख्या सामने आई है।
विज्ञापन