फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Strict action will be taken if illegal mining is done in Sharda

शारदा में अवैध खनन किया तो होगी सख्त कार्रवाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken if illegal mining is done in Sharda
शारदा में खनन को लेकर बैठक में मौजूद अधिकारी और कारोबारी। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। शारदा में 11 जनवरी से शुरू हो रहे खनन को लेकर एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने वन, खनन, परिवहन विभाग के अधिकारियों और खनन कारोबारियों की बैठक ली। कारोबारियों को अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

तहसील में एसडीएम कक्ष में हुई बैठक में खनन कारोबारियों ने कहा कि बैराज पुल से निकासी के लिए एनएचपीसी की ओर से वाहन स्वामियों से शुल्क वसूल कर पास जारी किया जाता है। इससे वाहन मालिकों पर आर्थिक बोझ और खनिज सामग्री के मूल्य पर असर पड़ता है। उन्होंने इसे समाप्त करने की मांग की। इस संबंध में एसडीएम ने एनएचपीसी के अधिकारियों से बात करने का भरोसा दिया। एसडीएम ने खनन कारोबारियों से कोरोना नियमों का पालन करते हुए खनन करने और बाहर से आए श्रमिकों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराने के लिए कहा है। वन और खनन विभाग को निकासी मार्ग को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। बैठक में सीओ अविनाश वर्मा, एआरटीओ रश्मि भट्ट, थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान, वन क्षेत्राधिकारी महेश सिंह बिष्ट, मां शारदा शक्तिमान ट्रक खनन यूनियन के अध्यक्ष आनंद सिंह महर, महेश सिंह, जीडी खुल्लर, अमजद हुसैन, दीपक सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed