{"_id":"672bb6e130317a2edc0d2163","slug":"strict-action-taken-driving-taxi-overloaded-drunk-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-115263-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: ओवर लोड और नशे में टैैक्सी चलाते मिले तो होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: ओवर लोड और नशे में टैैक्सी चलाते मिले तो होगी कड़ी कार्रवाई
Thu, 07 Nov 2024 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 07 Nov 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मरचूला हादसे के बाद पुलिस प्रशासन यातायात नियमों को लेकर अलर्ट मोड़ पर आ गया है। बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने टनकपुर से पहाड़ और मैदान को संचालित टैक्सी चालक और संचालकों को यातयात नियमों की कड़ाई से पालन की हिदायत दी। उन्होंने खासतौर पर ओवर लोड और नशे में वाहन चलाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
ट्रैफिक पुलिस के टीएआई ज्योति प्रकाश के नेतृत्व में टीम ने सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए पूर्णागिरि टैक्सी स्टैंड में वाहन चालक, वाहन स्वामी और टैक्सी संचालकों की बैठक ली। टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष को चालकों के निर्धारित वर्दी के लिए बताया गया है, ताकि उनकी पहचान हो सके। इस बीच हादसों पर अंकुश लगाने के लिए बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। यहां टैक्सी यूनियन के मनोज, खटीमा रोड के मैजिक संचालक सूरज बोहरा, टैक्सी यूनियन सचिव दीपक जोशी, ललित तिवारी, हेड कांस्टेबल नवीन चंद , कांस्टेबल बलजीत सिंह राणा, चीता मोबाइल कर्मी, ईगल यूनिट, चालक आदि मौजूद रहे।