{"_id":"7e868155a50c546a2e34c565bf6e0795","slug":"stock-was-not-entered-in-the-register-machinery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टॉक रजिस्टर में दर्ज नहीं थी मशीनरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टॉक रजिस्टर में दर्ज नहीं थी मशीनरी
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Sat, 17 Oct 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परियोजना निदेशक (पीडी) केएन तिवारी ने समन्वित सहकारिता विकास योजना (आईसीडीपी) से वित्तपोषित शीतला फल संरक्षण सहकारी समिति का निरीक्षण किया। इस समिति द्वारा आईसीडीपी से 15 लाख रुपये का कर्ज लिया गया था। पीडी ने समिति के अभिलेखों एवं भंडारण को भी देखा। कहा कि समिति द्वारा किसी भी प्रकार का सरकारी धन का दुरुपयोग नहीं किया है। अलबत्ता उपलब्ध मशीनरी और सामान को स्टॉक रजिस्टर में कायदे से अंकित नहीं किए गए थे।
विज्ञापन
पिछले दिनों जिला स्तरीय बैठक में कहा गया कि समिति द्वारा लिए गए ऋण का दुरुपयोग किया गया है तथा समिति संसाधन विहीन है, मगर निरीक्षण में सामने आई तस्वीर एकदम अलग थी। लोगों का कहना था कि समिति के जरिए उन्हें रोजगार मिलने के साथ ही उनके फलों की भी स्थानीय स्तर पर खपत होती है। जिला सहायक निबंधक पीएस राणा ने कहा कि समिति के जरिए और रोजगार के अवसर पैदा कराए जाएंगे। इस अवसर पर आईसीडीपी के लेखाकार प्रमोद मेवाड़ी भी मौजूद थे।
विज्ञापन