फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Uttarakhand Third science center will be built in Champawat

Champawat News: चंपावत में बनेगा प्रदेश का तीसरा साइंस सेंटर, सीएम की घोषणा के बाद तेज हुई कवायद

Wed, 30 Aug 2023 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत Updated Wed, 30 Aug 2023 11:22 PM IST
सार

साइंस सेंटर के निर्माण संबंधी मुख्यमंत्री धामी की घोषणा के बाद राजस्व विभाग की ओर से चंपावत में साइंस सेंटर के निर्माण के लिए गौड़ी मार्ग पर 98 नाली जमीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग को हस्तांतरित कर दी गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand Third science center will be built in Champawat
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही जिला मुख्यालय में राज्य के तीसरे साइंस सेंटर का निर्माण किया जाएगा। राजधानी देहरादून और अल्मोड़ा जिले के बाद अब चंपावत जिले में भी साइंस सेंटर के निर्माण की कवायद तेज हो गई है।

विज्ञापन


साइंस सेंटर के निर्माण संबंधी मुख्यमंत्री धामी की घोषणा के बाद राजस्व विभाग की ओर से चंपावत में साइंस सेंटर के निर्माण के लिए गौड़ी मार्ग पर 98 नाली जमीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग को हस्तांतरित कर दी गई है।
विज्ञापन


Uttarakhand: टनकपुर में सीएम धामी ने बहनों से बंधवाई राखी, कहा- आत्मनिर्भर बन रहीं प्रदेश की मातृशक्ति
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग की ओर से साइंस सेंटर के निर्माण की विस्तृत कार्ययोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए राज्य योजना में 35 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। जिले में साइंस सेंटर का निर्माण होने से चंपावत के साथ ही ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ जिले के छात्र-छात्राओं और विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं को लाभ मिलेगा।


दिल्ली की माथुर एंड कापरे एजेंसी तैयार करेगी डीपीआर
चंपावत। मुख्यालय में साइंस सेंटर की डीपीआर बनाने के लिए दिल्ली की माथुर एंड कापरे एजेंसी को चयनित किया गया है। कार्यदायी संस्था लोनिवि के सहायक अभियंता अनुपम राय ने बताया कि डीपीआर के संबंध में एजेंसी को सहमति पत्र देने के साथ ही प्रथम किस्त के रूप में 10 लाख रुपये अवमुक्त हो गए हैं। संवाद

खगोल विज्ञान की जानकारी के लिए बनाया जाएगा तारामंडल
चंपावत। मुख्यालय में प्रस्तावित साइंस सेंटर में खगोल विज्ञान की जानकारी के लिए तारामंडल का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा ऑडिटोरियम, इनोवेशन हट, ओवन पार्क का निर्माण भी होगा। साइंस सेंटर में कई वैज्ञानिक गतिविधियां होंगी। सेंटर में साइंस पार्क के साथ ही फन साइंस और थीम बेस्ड गैलरी भी बनाई जाएगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed