फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   state minister appealed for vote

केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

Mon, 12 Nov 2018 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Mon, 12 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
state minister appealed for vote
लोहाघाट में भाजपा प्रत्याशी दीपक ओली के समर्थन में जन संपर्क करते केंद्रीय कपडा राज्यमंत्री अजय टम्टा। - फोटो : अमर उजाला
निकाय चुनावों में नगर पंचायत लोहाघाट में भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दीपक ओली का चुनाव प्रचार जारी है। भाजपा प्रत्याशी दीपक ओली के समर्थन में केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री एवं सांसद अजय टम्टा ने नगर क्षेत्र में घर-घर जाकर दीपक के लिए समर्थन जुटाया।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि लोहाघाट नगर के विकास के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है, पार्टी प्रत्याशी की जीत पर लोहाघाट नगर में विकास में और तेजी आएगी। भाजपा प्रत्याशी दीपक ओली ने कहा कि वह नगर के विकास के लिए लोगों के सुझाव के आधार पर कार्य करने के साथ सातों वार्डों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे।
विज्ञापन


दीपक ने कहा कि लोहाघाट नगर में पर्यटन की अपार संभावनाएं है, जिन्हें बढ़ावा देकर युवाओं को रोजगार के नए अवसर पैदा किए जाएंगे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदत्त जोशी, जिला महामंत्री नवीन बोहरा, भगवान कुंवर, सचिन जोशी, चंद्र शेखर बगौली, भुवन सुतेड़ी आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed