{"_id":"5a5647374f1c1bf61b8b7c80","slug":"start-the-tubewater-drinking-water-scheme-at-palhindola","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलहिंडोला में नलकूप पेयजल योजना शुरू करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलहिंडोला में नलकूप पेयजल योजना शुरू करो
अमर उजाला ब्यूूूूराे लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
चंपावत कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते पुल्ला के ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले के सीमांत पुलहिंडोला कस्बे में जल निगम की निर्माणाधीन नलकूप पेयजल योजना शुरू करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। बुधवार को इस संबंध में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
कहा कि वर्ष 2014 से पेयजल योजना निर्माणाधीन ही चल रही है। योजना में सिविल वर्क पूरा हो गया है, लेकिन मेकेनिकल कार्य अधूरा है और मोटर पंप लगाई जानी शेष है। उन्होंने नलकूप पेयजल योजना शुरू न किए जाने की सूरत में दस दिन बाद कलक्ट्रेट परिसर में आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी है। जिला मुख्यालय पहुंचे नकुल पंत, कनिष्ठ प्रमुख पुष्पा पाटनी, देवेंद्र पाटनी, ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह भंडारी, पुष्कर सिंह कुंवर, बृजेश जोशी, दीपक पंत, त्रिलोक सामंत, दान सिंह भंडारी आदि का कहना था कि बेहद ऊंचाई पर होने के कारण पुलहिंडोला के लिए अब तक किसी प्रकार की पेयजल योजना का निर्माण नहीं हो पाया है।
बड़ी मुश्किल से नलकूप के जरिए पेयजल योजना का निर्माण किया जा रहा था, वह भी अब तक पूरा नहीं हो सका है। ग्रामीणों का कहना है कि नलकूप पेयजल योजना का निर्माण करने से क्षेत्र के दस हजार लोगों को लाभ पहुंचेगा। वर्तमान में यहां लगाए गए हैंडपंप और जल स्रोतों के जरिए ही लोगों को पीने का पानी मिल पा रहा है।