फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Star night was named after Maya Upadhyay and Kailash Kumar

Champawat News: माया उपाध्याय और कैलाश कुमार के नाम रही स्टार नाइट

Sat, 12 Oct 2024 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 12 Oct 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Star night was named after Maya Upadhyay and Kailash Kumar
चंपावत के घटोत्कच महोत्सव में गीत गाते लोक गायक माया उपाध्याय और कैलाश कुमार। संवाद
चंपावत। घटोत्कच महोत्सव की स्टार नाइट लोक गायक माया उपाध्याय और कैलाश कुमार के नाम रही। दर्शकों ने उनके गीतों पर जमकर नृत्य किया। गायक माया के क्रीम पाौडरौ घसनी किलै नै, माया को टोटल, छोरी लछिमा, चाहा को होटल खोलूंलो इत्ती टनकपुर आदि सुपरहिट गाने गाए। गायक कैलाश ने खिड़की में बैरोली, हाय ज्यूनली रात, सांची कहो हमसे आदि गानों से दर्शकों को खूब नचाया।
विज्ञापन

शुक्रवार स्टार नाइट कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी अजय गणपति, विशिष्ट अतिथि एडीएम हेमंत वर्मा, अध्यक्ष प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ गोविंद बोहरा, ब्लॉक अध्यक्ष शिक्षक संघ रुद्र सिंह बोहरा, एलआईयू निरीक्षक कृष्णा ने किया। एसपी ने महोत्सव के आयोजन के लिए समिति के प्रयासों की सराहना की साथ ही बच्चों से इस नवरात्र से अपने अंदर के नकारात्मक ऊर्जा को हटाते हुए अच्छी आदतें लाने को कहा। उन्होंने नशामुक्त समाज बनाने में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

इससे पूर्व विवेकानंद विद्या मंदिर चंपावत, राजकीय प्राथमिक विद्यालय चंपावत, घटोत्कच सांस्कृतिक समिति समेत स्थानीय कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। थारू जनजाति कला केंद्र बनबसा के कलाकारों ने मोतिया बल्द, नंदा यात्रा, पंजाबी, नेपाली अलग-अलग विद्याओं में कार्यक्रम प्रस्तुत किए। टीम ने दल प्रमुख राजेंद्र मेहता के नेतृत्व में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। इस दौरान लोक गायक माया उपाध्याय, कैलाश कुमार और सुरेश राजन ने जुगलबंदी कर कुमाऊंनी गीत गाए। संचालन डॉ. भुवन चंद्र जोशी, इंदुवर जोशी, नीरज जोशी ने किया। यहां अध्यक्ष मनमोहन बोहरा, गोविंद सामंत, राकेश बोहरा, पूरन बोहरा, शंकर बोहरा, मनोज जोशी, रमेश बोहरा,संजय महर,संजय भट्ट, विवेक पुजारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed