{"_id":"600474008ebc3e2c4a28b56b","slug":"staff-shortage-in-reethasahib-thana-champawat-news-hld411530850","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य आरक्षी के हवाले रीठा साहिब का थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य आरक्षी के हवाले रीठा साहिब का थाना
विज्ञापन
रीठा साहिब (चंपावत)। लधिया घाटी की धुरी रीठा साहिब का थाना पिछले 15 दिनों से बिना थानेदार संचालित हो रहा है। गौर करने वाली बात यह है कि थाने में कोई दरोगा भी नहीं है। ऐसे में पूरे थाने का जिम्मा मुख्य आरक्षी के हवाले है। मुखिया सहित स्टाफ की कमी से खनन और लकड़ी तस्करों के हौसले बुलंद हैं।
रीठा साहिब में 15 साल पहले थाना खोला गया था। लधिया घाटी के कई गांवों की सुरक्षा का जिम्मा इसी थाने के ऊपर है। जिला मुख्यालय से 75 किलोमीटर दूर रीठा साहिब में पदोन्नति होने पर थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह डांगी का नैनीताल तबादला हो गया है। उनके कार्यमुक्त होने के बाद से थाने की कमान मुख्य आरक्षी के हवाले है। उनके अलावा छह आरक्षी और हैं। स्टाफ की भारी कमी के चलते सुरक्षा से लेकर रात्रि गश्त का कामकाज प्रभावित हो रहा है। वहीं एसपी लोकेश्वर सिंह का कहना है कि हरिद्वार कुंभ मेले के लिए तीन निरीक्षकों सहित कुल 81 कार्मिकों को भेजा गया है। इसके चलते कुछ जगह स्टाफ अपर्याप्त है। अलबत्ता चंपावत भेजे गए कुछ निरीक्षकों के कार्यभार ग्रहण करने से रीठा साहिब में दरोगा की तैनाती कर दी जाएगी।
कुंभ मेले के लिए चंपावत जिले से भेजा गया पुलिस बल
निरीक्षक : 3
उपनिरीक्षक : 4
एएसआई : 2
मुख्य आरक्षी : 7
आरक्षी : 65