फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Stadium dream broken in Champawat

झटका : चंपावत में टूट गया स्टेडियम का सपना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Stadium dream broken in Champawat
चंपावत में गोरलचौड़ क्षेत्र से लगी सेना की जमीन में लगे साइनबोर्ड। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। चंद राजाओं की राजधानी रहे चंपावत में स्टेडियम बनने का सपना अब शायद ही पूरा हो सके। मुख्यालय में गोरलचौड़ मैदान को विस्तार दे स्टेडियम बनाए जाने की कवायद को तगड़ा झटका लगा है। मैदान से लगी सेना की जमीन की अदला-बदली के प्रयासा तो नाकाम रहे ही और अब मैदान के नजदीक सेना ने अपनी स्वामित्व वाली जमीन पर बाकायदा साइनबोर्ड लगा दिए हैं।
विज्ञापन

चंपावत में स्टेडियम की कवायद 2011 से शुरू हुई। तब तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने एलान किया था, लेकिन जमीन नहीं मिलने से ये घोषणा जमीनी रूप नहीं ले सकी। जमीन नहीं मिलने के बाद गोरलचौड़ मैदान को विस्तार देकर स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव रखा गया। इसके लिए मैदान के आसपास की सेना की 77 नाली जमीन को खेल विभाग को हस्तांतरित करने की कवायद की गई। इसके लिए खेल विभाग और प्रशासन ने जमीन की अदला-बदली की कोशिश की। सेना के अफसरों से बात कर गोरलचौड़ मैदान के पास की जमीन के बदले जूप पटवा में राजस्व विभाग की इतनी ही जमीन देने का प्रस्ताव भी रखा गया लेकिन यह मामला भी बेनतीजा रहा। अब सेना की ओर से मैदान से लगी अपनी जमीन पर सेना के स्वामित्व के साइनबोर्ड लगा दिए गए हैं। इससे माना जा रहा है कि अब इस जमीन के खेल विभाग को मिलने के रास्ते बंद हो गए हैं।
विज्ञापन

तीन मुख्यमंत्रियों का एक वादा नहीं हो पा रहा पूरा
चंपावत। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद से अभी तक चंपावत जिले में एक भी नया स्टेडियम नहीं बन सका है। लोहाघाट में छमनियाचौड़ में निर्माणाधीन स्टेडियम के पूरा होने में अभी समय लगेगा। चंपावत में स्टेडियम का एलान तीन मुख्यमंत्रियों ने किया, लेकिन ये घोषणा अधूरी रही। डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के अलावा मेजर जनरल बीसी खंडूरी और हरीश रावत ने भी मुख्यमंत्री रहते स्टेडियम बनाने का एलान किया लेकिन स्टेडियम का सपना दूर-दूर तक पूरा होता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 नाली जमीन एक जगह पर नहीं मिलने से चंपावत में स्टेडियम नहीं बन पा रहा है। गोरलचौड़ मैदान से लगी सेना की 77 नाली जमीन के हस्तांतरण का प्रयास किया गया। सेना को जूप पटवा पर जमीन देने का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन मामला किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सका। और गोरलचौड़ मैदान के पास अपनी जमीन पर अब सेना ने साइनबोर्ड लगा दिए हैं। - आरएस धामी, जिला क्रीड़ाधिकारी, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed