{"_id":"5aa01e4d4f1c1bd8548b4b20","slug":"st-francis-s-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट फ्रांसिस के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कोतवाली घेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट फ्रांसिस के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कोतवाली घेरी
अमर उजाला ब्यूराे टनकपुर (चंपावत)।
Updated Wed, 07 Mar 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
छात्र कुणाल की मौत के बाद कोतवाली में घेराव करते सेंट फ्रांसिस स्कूल शिक्षक-शिक्षिकाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सड़क हादसे में छात्र कुणाल की मौत से गुस्साए सेंट फ्रांसिस स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कोतवाली का घेराव कर विद्यालय के आसपास खड़े होने वाले वाहनों पर कार्रवाई करने की मांग की।
प्रधानाचार्य ब्रदर मारियाम दास के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे शिक्षक-शिक्षिकाओं का कहना था कि उन्होंने कई बार पुलिस एवं प्रशासन को पत्र लिखकर और मौखिक रूप से विद्यालय के आसपास सड़क किनारे वाहनों को खड़े करने से रोकने की आग्रह किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दो माह पहले भी विद्यालय प्रबंधन ने कोतवाल एवं एसडीएम को इस बाबत पत्र भेजा था। उन्होंने आरोप लगाया कि वाहनों के चालक स्कूल की छात्राओं और शिक्षिकाओं पर अश्लील टिप्पणी भी करते हैं। चालकों की ऐसी हरकत से छात्राओं और शिक्षिकाओं की सुरक्षा खतरे में है। आगाह किया कि यदि विद्यालय के आसपास सड़क किनारे वाहनों को खड़ा करने पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया तो वे अभिभावकों को साथ लेकर आंदोलन करेंगे। घेराव करने वालों में शिक्षिका रेनू जोशी, मंजू चंद, उमा चंद, शुभी, सुभाष पांडेय, गंगा, सारिका सिंह आदि शामिल थे।