{"_id":"405d085085e32fb0b01e89d92c07ea84","slug":"ssb-patrolling-and-checking-instructions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी को पेट्रोलिंग और सघन चेकिंग के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी को पेट्रोलिंग और सघन चेकिंग के निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
Updated Sat, 14 Nov 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
दीपावली पर्व के बाद एसएसबी को भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट किया गया है। पेट्रोलिंग बढ़ाने के साथ ही सघन चेकिंग के भी निर्देश दिए गए हैं। एसएसबी जवानों के साथ सादी वर्दी में जवान सीमा पर सघन चेकिंग में जुटे हैं।
विज्ञापन
एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट केसी राना ने एसएसबी जवानों को सीमा पर अलर्ट रहने के निर्देश देने के साथ ही प्रतिबंधित सामग्री की तस्करी पर नियंत्रण को कहा है। उन्होंने बताया कि आईजी श्याम सिंह के निर्देश पर सीमा पर चौबीसों घंटे पेट्रोलिंग की जा रही है। ए कंपनी के प्रभारी उपसेनानायक श्यामलाल के नेतृत्व में जिमुवा स्थित पिलर संख्या 6 से बेलबंदगोठ, गढ़ीगोठ और डी कंपनी के प्रभारी दर्शन सिंह के नेतृत्व में जवान लगातार धनुषपुल से पिलर संख्या ग्यारह तक पेट्रोलिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन