फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   SSB in Banbasa

एसएसबी प्रशिक्षु अधिकारियों ने लिया सीमा सुरक्षा प्रशिक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
SSB in Banbasa
बनबसा स्थित एसएसबी बीओपी में नेपाल के सुरक्षा अधिकारियों के साथ एसएसबी के प्रशिक्षु अधिकारी। - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। एसएसबी के काम करने के तरीकों, भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा आदि का प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षु अधिकारियों ने प्रशासन, पुलिस, सीआईएसएफ के अलावा नेपाल की एपीएफ के कामकाज की जानकारी ली।
विज्ञापन

एसएसबी के सहायक कमांडेंट स्तर के 24वीं बैच (यूपीएससी) के 11 प्रशिक्षु अधिकारी सप्ताहभर के लिए बनबसा टनकपुर में सहायक कमांडेंट सौरभ के नेतृत्व में एसएसबी के कामों का प्रशिक्षण ले रहे हैं। बनबसा ई कंपनी के असिस्टेंट कमांडेंट पंकज सेठी, ए कंपनी के सहायक कमांडेंट गजेंद्र सिंह आदि ने उन्हें यहां विभिन्न चेकपोस्ट समेत भारत-नेपाल सीमा पर पेट्रोलिंग, सीमा पर आगंतुकों की चेकिंग और पूछताछ आदि कार्यों की जानकारी दी। बृहस्पतिवार को प्रशिक्षु अधिकारियों ने मां पूर्णागिरि मंदिर के दर्शन कर वहां एसएसबी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वह एनएचपीसी में तैनात सीआईएसएफ के कार्यों से भी रूबरू हुए। सीआईएसएफ के एसी अविनाश कुमार ने उन्हें सीआईएसएफ के काम भी बताए। इससे पूर्व एसडीएम हिमांशु कफल्टिया, सीओ बीसी पंत, कोतवाल धर्मवीर सोलंकी के अलावा नेपाल एपीएफ के अधिकारियों ने भी उन्हें विभिन्न जानकारियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed