{"_id":"617458764b7346cd6a2e04646fe803bb","slug":"ssb-guerrilla-performance-on-court-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी गुरिल्लाओं का कचहरी पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी गुरिल्लाओं का कचहरी पर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Fri, 11 Sep 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
एसएसबी के गुरिल्लों ने शुक्रवार को कचहरी परिसर में अपनी एकता का प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार को आगाह किया कि सरकारी तौर पर उनका सत्यापन होने के बाद अब उन्हें सीधे रोजगार से जोड़ने में और अधिक देरी न की जाए।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ललित बगौली की अध्यक्षता में संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी ने कहा कि गुरिल्लों के एक दशक से अधिक समय तक लगातार संघर्ष किया, इस पर सरकार उनकी भावनाओं को समझने के लिए विवश हुई है। उन्होंने केंद्र सरकार के मंत्रियों तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री की ओर से समय-समय पर की गई घोषणाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि गुरिल्लों को उनकी योग्यता और क्षमता के अनुसार शीघ्र विभिन्न विभागों में सेवायोजित किया जाए।
विज्ञापन
गुरिल्लों ने अब तक उन पर थोपे गए मुकदमों को वापस नहीं लेने पर भी नाराजगी जताई। इस दौरान भगवत पांडेय, सुरेश गहतोड़ी, महेश पाठक, गिरीश सक्टा, केदार सुतेड़ी, आनंद सिंह, भूपाल, रूद्र सिंह, मदन सिंह, कुलदीप ओली, पुष्कर सिंह, बसंत सिंह, घनश्याम भट्ट, दयाकिशन, कुलदीप ओली, राम दत्त, केएन पंत, दुर्गा देवी, मोहन चंद्र, लक्ष्मी देवी, मंजू गुप्ता आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन