फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   SSB Commandant's press conference

भारत-नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग के निर्देश

Tue, 05 Jan 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा Updated Tue, 05 Jan 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
SSB Commandant's press conference

एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट केसी राना ने कहा कि भारत-नेपाल की संवेदनशील सीमा पर इन दिनों सतर्कता बरतने के साथ ही सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा के तहत गणतंत्र दिवस तक सीमा क्षेत्र पर सघन चेकिंग की जाएगी।

विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में एसएसबी कमांडेंट ने बताया कि पठानकोट में हुए आतंकी हमले के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर इन दिनों भारत-नेपाल सीमा पर रेड अलर्ट किया गया है। जवानों को आमजन के साथ मित्रवत व्यवहार करते हुए सघन चेकिंग करने और सीमा पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। संदिग्ध और अनजान लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि आईजी श्याम सिंह और डीआईजी केपी सिंह के निर्देश पर सीमा पर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


समय-समय पर सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया तंत्रों की भी मदद लेने के साथ ही सूचनाओं का भी आदान-प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती ग्रामीणों से क्षेत्र में अनजान और संदिग्ध लोगों की सूचना देने का आह्वान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed