एसएसबी की 57वीं वाहिनी ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। एसएसबी की 57वीं वाहिनी ने अपना चौथा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। जवानों द्वारा अपने कर्तव्य का पूरी निष्ठा से पालन करने का संकल्प लिया गया। कंपनी प्रभारी उप निरीक्षक केशव राम ने जवानों और कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को एसएसबी के उद्देश्य बताए। कहा कि बार्डर की सुरक्षा के साथ ही सीमांत क्षेत्रों के लोगों के जीवन स्तर को उठाना एसएसबी का लक्ष्य है। उन्होंने लोगों से एसएसबी को सहयोग करने की अपील की। वहां एसआई दामोदर भट्ट, दीवान सिंह, वन दरोगा मुनेश राणा, विद्या राम, ग्राम प्रधान सतीश चंद्र पांडेय, सहायक उप निरीक्षक रामदास शर्मा, रमेश कुमार, नीरज सिंह, दुर्गा दत्त, हैड कांस्टेबल रोशन लाल शर्मा, भगवती प्रसाद, खेमराज, पप्पू सिंह, सतपाल मौर्य, अरुण गुप्ता, विजय, अनिल चौधरी, इंत्यिाज आदि थे।
बनबसा (चंपावत)। एसएसबी की 57वीं वाहिनी ने अपनी स्थापना की चौथी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई। वाहिनी की ए और डी कंपनी ने अपनी बीओपी मुख्यालय में जवानों की खेलकूद आदि प्रतियोगिताएं आयोजित कर सहभोज किया। एसएसबी की 57वीं वाहिनी के प्रभारी कमांडेंट हरिप्रकाश के निर्देश पर बनबसा स्थित ए कंपनी, धनुषपुल स्थित डी कंपनी में आयोजन हुए। ए कंपनी के जवानों के बीच वाद विवाद प्रतियोगिता, वॉलीबाल मैच हुआ। जवान राजेंद्र की मिमिक्री (विभिन्न सेेलेब्रिटी की आवाजों) ने लोगों को अचंभित कर दिया। कंपनी के असिस्टेंट कमांडेंट गौतम सागर ने वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता जवानों को पुरस्कृत किया। नेपाल एपीएफ के नेत्र केसी, गड्ढाचौकी के एसओ गोकुल बसामल, बनबसा के थानाध्यक्ष विनोद यादव, एसआई बीएम उप्रेती, एलआईयू प्रभारी भाष्कर बडोला आदि थे। डी कंपनी में जवानों के बीच वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। गढ़ीगोठ, बंगाली कॉलोनी, धनुषपुल बीओपी की टीमों के बीच हुए मुकाबले में धनुषपुल की टीम जीती। वहां डी कंपनी प्रभारी इंस्पेक्टर सोढ़ी कालजी ने विजेता टीम के जवानों की हौसलाअफजाई की।