{"_id":"5bc231fabdec225d4c0a8359","slug":"ssb-caught-foreign-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी ने पकड़ा विदेशी सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी ने पकड़ा विदेशी सामान
ब्यूरो् /अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
बनबसा एसएसबी की पकड़ में नेपाली तस्कर और पकड़ा गया सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसबी ने नेपाल से भारत आ रही एक नेपाली यात्री बस में तस्करी की बड़ी खेप पकड़ी है। पकड़े गए सामान को कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। कस्टम ने पकड़े गए दो तस्करों पर कस्टम एक्ट में मुकदमा दर्ज कर पकड़ा सामान जब्त कर लिया है।
एसएसबी 57वीं वाहिनी ई कंपनी के कमांडर असिस्टेंट कमांडेंट कलजी सोढ़ा के निर्देश पर एसएसबी जवान अपनी चेकपोस्ट पर चेकिंग अभियान पर थे। इसी बीच शुक्रवार देर शाम नेपाल से दिल्ली जा रही नेपाली बस (0 5 ख 7245) वहां पहुंची। एसएसबी के एएसआई अव्वल सिंह, कांस्टेबल अरुण कुमार, विनेश कुमार ने बस की तलाशी ली, इसमें उन्हें आठ बैगों में बड़ी संख्या में जैकेट, ट्राउजर (पायजामा), ट्रैकसूट, जूते आदि मिले।
एसएसबी के कमांडेंट ने बताया कि उक्त सामान बस में सवार नेपाल निवासी तेंजिंग लामा और रमेश बस्नेत काठमांडू से करीब डेढ़ लाख रुपये में खरीद कर दिल्ली बेचने के लिए ले जा रहे थे। एसएसबी ने उक्त सामान मय तस्करों के भारतीय कस्टम के सुपुर्द कर दिया। कस्टम ने पकड़े गए तस्करों पर कस्टम एक्ट में मुकदमा दर्ज कर छोड़ दिया है। एसएसबी द्वारा पकड़े गए सामान का मूल्यांकन कस्टम विभाग द्वारा किया जाएगा।