फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   SSB Administration XI

Champawat News: एसएसबी ने रोमांचक मैच में प्रशासन एकादश को तीन रन से हराया

Sun, 02 Apr 2023 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 02 Apr 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
SSB Administration XI
चंपावत। नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत रविवार को हुए क्रिकेट मैच में एसएसबी की पंचम वाहिनी ने जिला प्रशासन एकादश को रोमांचक मुकाबले में शिकस्त दी। टॉस जीतकर एसएसबी की पंचम वाहिनी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कमांडेंट प्रमोद देवरानी के 25 रनों की बदौलत निर्धारित 16 ओवर में 106 रन बनाए। प्रशासन एकादश के कप्तान डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने तीन खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई।
विज्ञापन



विजयी लक्ष्य को हासिल करने उतरी प्रशासन एकादश के खिलाड़ी नियमित अंतराल में आउट होते रहे। आखिरी ओवर तक खेले गए इस मुकाबले में प्रशासन एकादश विजयी लक्ष्य से चार रन दूर 103 रन पर सिमट गया। एसएसबी की टीम ने प्रशासन एकादश को तीन रन से शिकस्त दी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति अभियान के तहत हुए मैच से पहले और मैच के बाद नशाखोरी से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


डीएसओ बीस पंत, सीडीओ आरएस रावत, सीओ वीएस कुटियाल, सीवीओ डॉ. पीएस भंडारी, सीएस बिष्ट, कोतवाल योगेश उपाध्याय, उप कमांडेंट डॉ. घनश्याम पटेल, जसपाल, रंजन कुमार, नरेंद्र सिंह, विनोद चंद, मोहन धुर्वे, वीरेंद्र रावत, अंकित राजपूत, विक्की शर्मा, लोमेश कुमार आदि ने खेल भावना से प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed