फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Srimad Bhagwat Katha concluded with Havan, Yagya and Bhandara.

Champawat News: हवन, यज्ञ और भंडारे के साथ श्रीमद्भागवत कथा संपन्न

Thu, 20 Jun 2024 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 20 Jun 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Srimad Bhagwat Katha concluded with Havan, Yagya and Bhandara.
लोहाघाट (चंपावत)। ग्राम पंचायत सुंई पऊ के चनकांडे के मष्टा मंदिर में चल रही भागवत कथा का हवन, यज्ञ और भंडारे के साथ पारायण हो गया है। पुरोहित केशव पांडेय में विभिन्न अनुष्ठान संपन्न कराए। समापन अवसर पर कथावाचक व्यास कृष्णकांत उनियाल ने कहा कि हवन, यज्ञ से वातावरण और वायुमंडल शुद्ध होने के साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है।
विज्ञापन

यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं। दोपहर बाद आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इधर, बाराकोट ब्लाक के सूराकोट गांव के मां भगवती मंदिर में शिव महापुराण कथा में शिव पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया। व्यास प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने कहा कि रिश्तों में दरार आपसी विश्वास की कमी के कारण आती है, लेकिन जहां रिश्तों में विश्वास कायम है वहां दरार की संभावनाएं नहीं होती है। कथा श्रवण में रावलगांव, सिमलटुकड़ा, पाड़ासोसेरा, इंद्रपुरी, लोहाश्री, सूरी आदि की जनता पहुंच रही है। इस दौरान भुवन नाथ, पुष्कर नाथ, दिनेश नाथ, हरीश नाथ, कैलाश नाथ, सुंदर नाथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed