फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sonali Return From Ukrane

सोनाली का बनबसा पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sonali Return From Ukrane
बनबसा में अपने परिजनों के साथ सोनाली गुप्ता। बांए से दूसरी, गुलाबी टाप पहने। (किनारे बांए पिता एव? - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई करने गई सोनाली गुप्ता शनिवार को सकुशल अपने घर पहुंच गई। घर पहुंचने पर उसका जोरदार स्वागत किया गया। बिटिया को सकुशल सामने देख खुशी में माता-पिता की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

सोनाली अपने भाई के साथ शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बनबसा पहुंच गई थी। उनके घर पहुंचने की सूचना पर उनके घर आसपास के लोगों का तांता लग गया। रिश्तेदारों और लोगों ने उसे घर वापसी की बधाई दी। सोनाली ने बताया कि रोमानिया पहुंचने तक यूक्रेन में बिताए उनके एवं उसके साथियों के दिन मुश्किल भरे रहे। भूख और नींद तक छिन गई थी। कई बार संपर्क कर परिजनों ने उनकी हिम्मत बढ़ाई। रोमानिया पहुंचने पर उन्होंने राहत की सांस ली। अपने मुल्क पहुंचने पर जंग जीतने जैसा लगा। सोनाली ने इस दौरान हिम्मत और हौसला देने वालों समेत भारत और रोमानिया सरकार का भी आभार जताया है।
विज्ञापन

यूक्रेन में शांति से गुजरी शुक्रवार रात
बनबसा (चंपावत)। भजनपुर निवासी दिव्यांशु यूक्रेन के शहर सोमी में फंसे हैं। वह भारत लौटने की उम्मीद में कई दिनों से इंतजार कर रहे हैं। दिव्यांशु ने दूरभाष पर बताया कि शुक्रवार किसी तरह का हमला नहीं हुआ। बिजली भी सुचारु रही। सायरन नहीं बजा, जिससे उन्होंने राहत की सांस ली। दिव्यांशु ने बताया कि उनके एजेंट ने जल्द भारत वापसी की उमीद जताई है। एजेंट ने भारत वापसी के लिए अपना सामान तैयार रखने के लिए कहा है। वे जल्दी अपने घर पहुंचना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed