फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   soldier

उपचार के दौरान राइकोट के जवान ने दम तोड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
soldier
जवान हेमंत सिंह - फोटो : LOHAGHAT
17 एमटीएन डिओयू ओआरडी सिक्किम में नायक पद पर तैनात लोहाघाट के राईकोट निवासी हेमंत सिंह कुंवर (24) का उपचार के दौरान निधन हो गया। सोमवार को लोहाघाट श्मशानघाट पर सैन्य सम्मान के साथ हेमंत का अंतिम संस्कार किया गया। हेमंत अपने परिवार के साथ कुछ साल से पंजाब में रहते थे।
विज्ञापन

राईकोट कुंवर निवासी नायक हेमंत कुंवर पुत्र आन सिंह बीते कुछ समय से बीमार थे। आर्मी अस्पताल चंडीगढ़ में उनका उपचार चल रहा था।
शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। जवान हेमंत के शव को सोमवार को उनके पैतृक गांव राईकोट कुंवर लोहाघाट लाया गया जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

चिता को मुखाग्नि उनके छोटे भाई पवन कुंवर ने दी। चंपावत ओएमसी से सूबेदार दिनेश पटियाल और सूबेदार गोपाल सिंह के नेतृत्व में आई सैन्य टुकड़ी ने जवान को सलामी दी।

 जवान हेमंत को अंतिम सलामी देती सेना की टुकड़ी।

जवान हेमंत को अंतिम सलामी देती सेना की टुकड़ी।- फोटो : LOHAGHAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed