फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Solar pump established in Roadways station and GGIC.

अच्छी खबर: रोडवेज स्टेशन और जीजीआईसी में लगा सोलर वाटर पंप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Solar pump established in Roadways station and GGIC.
चंपावत के रोडवेज बस स्टेशन में जल संस्थान की ओर से लगाया गया सोलर वाटर पंप सिस्टम। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। गर्मी की दस्तक देने के साथ ही कई स्थानों में पीने के पानी का संकट गहराने लगा है। जल संस्थान की ओर से जिला मुख्यालय के रोडवेज बस स्टेशन और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सोलर एनर्जी (सौर ऊर्जा) से संचालित होने वाले सोलर वाटर पंप का निर्माण कर पेयजल संकट से राहत दिलाने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन

जल संस्थान की ओर से जिला योजना में रोडवेज बस स्टेशन और जीजीआईसी में 7.20 लाख रुपये की लागत से दो सोलर वाटर पंप का निर्माण कर पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी है। दोनों स्थानों में सोलर वाटर पंप के साथ ही पांच-पांच हजार लीटर क्षमता के भंडारण टैंक लगाए गए हैं।
विज्ञापन

जल संस्थान के अधिशासी अभियंता विलाल यूनुस के अनुसार रोडवेज बस स्टेशन में लंबे समय से पेयजल सुविधा का अभाव बना हुआ है। संस्थान की ओर से पूर्व में यहां हैंडपंप लगाया गया था लेकिन अब सोलर वाटर पंप लगाकर पेयजल समस्या का समाधान कर दिया गया है। रोडवेज यात्रियों के साथ ही जीजीआईसी की छात्राओं को भी पेयजल संकट से राहत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के रोडवेज बस स्टेशन और जीजीआईसी की पेयजल समस्या का समाधान कर दिया गया है। जल संस्थान की ओर से दोनों स्थानों में 7.20 लाख रुपये की लागत से सोलर वाटर पंप स्थापित कर दिए गए हैं।

परमानंद पुनेठा, सहायक अभियंता, जल संस्थान, चंपावत।
हर समय उपलब्ध रहेगा पांच हजार लीटर पानी
चंपावत। रोडवेज बस स्टेशन और जीजीआईसी में लगाए गए सोलर वाटर पंप में सौर ऊर्जा की मोटर से चलने वाले पंप के माध्यम से हर समय पांच हजार लीटर पानी मौजूद रहेगा। दिन के समय में सौर ऊर्जा के माध्यम से मोटर चलती रहेगी और पानी टैंक में भरता रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed