{"_id":"67c8985c2b57e8e06309d6b8","slug":"solar-fencing-current-affect-gajraj-elephants-village-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-120843-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: गजराज पर सोलर फेंसिंग के करंट का नहीं हुआ असर, गांव में घुसे तीन हाथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: गजराज पर सोलर फेंसिंग के करंट का नहीं हुआ असर, गांव में घुसे तीन हाथी
Thu, 06 Mar 2025 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर। शारदा रेंज से सटे उचौलीगोठ ग्राम पंचायत में सोलर फेंसिंग में दौड़ते करंट से भी हाथी निकलकर गांव में घुसने लगे हैं। मंगलवार देर रात तीन हाथी गांव में घुसे और सुबह 5:30 बजे तक फसलों को रौंदते रहे। ग्रामीणों के साथ शारदा रेंज के रेंजर पूरन चंद्र जोशी भी सुबह तक हाथियों को भगाने में जुटे रहे। ग्रामीणों ने वन विभाग से ठोस कदम उठाने की मांग की है।
ग्रामीण सुंदर महर ने बताया कि मंगलवार रात करीब 12:30 बजे एक साथ तीन हाथी गांव में घुस आए, जाग होने पर ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू किया। सुबह करीब 5:30 बजे बमुश्किल हाथी पंचायत घर के पास से जंगल में लौटे।
रेंजर जोशी ने बताया कि उनके सामने ही दो हाथी सोलर फेंसिंग के करंट से निकले। उन पर बिजली के करंट का भी कोई असर नहीं हुआ। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की। बताया कि किशोर महर, सुनील महर, श्याम सिंह, रमेश सिंह की गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया है।