फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ... so that the earth remains green

... ताकि हरीभरी रहे धरती

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
... so that the earth remains green
चंपावत में हरेला पर्व पर गौड़ी क्षेत्र में पौधारोपण करते विधायक कैलाश गहतोड़ी, डीएम एसएन पांडेय ? - फोटो : CHAMPAWAT
.
विज्ञापन

चंपावत। हरेला पर्व पर प्रकृति को हराभरा बनाने के संकल्प के साथ गौड़ी सहित जिले के तमाम हिस्सों में हजारों पौधे रोपे गए। विधायक कैलाश गहतोड़ी, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय, एसपी लोकेश्वर सिंह, प्रभारी डीएफओ एमएम भट्ट सहित तमाम अफसरों व नुमाइंदों ने 1100 देवदार व तेजपात के पौधे रोपे। वक्ताओं ने कहा कि पौधों के बगैर मानवता का अस्तित्व मुमकिन नहीं। बच्चों के मन में बचपन से ही हरियाली बचाने का भाव जागृत करें, ताकि बच्चे परिजनों के जन्मदिवस, पास होने या ब्याह के समय पौधे लगाकर यादगार बनाएं। कार्यक्रम में सीडीओ आरएस रावत, एडीएम टीएस मर्तोलिया, एसडीएम अनिल गब्र्याल, डीडीओ एसके पंत, सीओ ध्यान सिंह, डीईओ डीएस राजपूत, सत्यनारायण, डीपीओ पीएस बृजवाल, जिला पंचायत सदस्य सरिता बोहरा सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी व कर्मचारी तथा जन प्रतिनिधि मौजूद थे।
पेड़ है तो जीवन है
चंपावत राजकीय पीजी कॉलेज में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल व दीनदयाल पार्क में पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा ने पौधारोपण किया। कार्यक्रम में डॉ. श्याम कार्की, सुधीर साह, छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित कार्की, पूर्व अध्यक्ष नानू बोहरा, प्रमोद बड़ेला आदि रहे। रेडक्रास समिति के कोषाध्यक्ष प्रेमबल्लभ भट्ट, राजेंद्र गहतोड़ी, हरीश पांडेय, दीपक पनेरू आदि ने भी पौधे रोपे। खेतीखान के सेनानी पार्क में सेनानी पौत्र राजेश ओली, शिक्षाविद सीएल वर्मा, पूर्व उप प्रमुख गोपाल मनराल, एई केएस बृजवाल आदि ने पौधरोपण किया। भिंगराड़ा के उद्यान सचल केंद्र प्रभारी मोहन बिष्ट ने भिंगराड़ा, खरही में पौधारोपण किया। रेंजर एचएस टोलिया सहित तमाम लोगों ने फलदार पौधें लगाए। एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक संतोष सिंह ने स्कूल परिसर में 25 पौधें लगाए। रवींद्र सिंह, रश्मि उपाध्याय, कमलेश जोशी, योगेश शर्मा, प्रेम सिंह आदि शामिल रहे। सिप्टी जीआईसी परिसर में पौधारोपण हुआ।
विज्ञापन

बाराकोट में प्रमुख विनीता ने बांटे तेजपात के सैकड़ों पौधे
चंपावत। बाराकोट में ब्लाक प्रमुख विनीता फर्त्याल ने पौधारोपण के बाद काश्तकारों को एक हजार से ज्यादा तेजपात के पौधे बांटे। वहां बीडीओ एमपी कांडपाल, एबीडीओ खजान चंद्र जोशी, संजय आर्य, प्रधान नारायण सिंह फर्त्याल थे। राजेश अधिकारी और बीएड कॉलेज निदेशक डॉ. केएस अधिकारी ने ग्राम पंचायत में एक हजार पौधे रोपे। इस मौके पर शिक्षाविद् प्रहलाद अधिकारी, दीवान सिंह बिष्ट, कैलाश अधिकारी, डॉ. डीएस अधिकारी, कुंदन मेहरा, अशोक अधिकारी आदि थे। भेषज संघ ने प्रधान दीवान सिंह की मौजूदगी में दुधौरी में 125 किसानों को ढाई हजार तेजपात पौधे वितरित किए। इस मौके पर समन्वयक कमलेंद्र यादव, खीमांनद भट्ट, भगवत साह, सुशीला देवी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहाघाट, पाटी में हुआ पौधरोपण
लोहाघाट/पाटीत। लोहाघाट में एसडीएम आरसी गौतम ने डिग्री कॉलेज के पास पौधे लगाए। भैरव राय, नवीन मुरारी, राजू गड़कोटी आदि रहे। सी एकेडमी में प्रबंधक कविराज मौनी, कप्रधानाचार्य प्रमोद गहतोड़ी ने माल्टा, नींबू सहित फलदार पौधे रोपे। एनयूजे चंपावत कार्यकारिणी ने रायनगर में और चेयरमैन गोविंद वर्मा के नेतृत्व में रैनबसेरा में पौधे लगाए गए। केवीके प्रभारी अधिकारी डॉ. एमपी सिंह, प्रधान भुवन चौबे के नेतृत्व में बांज, सुरई आदि के 200 पौधे रोपे। बाराकोट में ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष राजू अधिकारी के नेतृत्व में पौधरोपण हुआ। पाटी में अरविंद जोशी, महेश राम, नवीन कुमार, ज्योति उपाध्याय, ममता जोशी, राजेंद्र गहतोड़ी, रवीश पचौली आदि ने पौधे रोपे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed