फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Snowfall may be on Poling Day in Chamapwat

चंपावत जिले में 93 बूथों पर हिमपात की संभावना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Snowfall may be on Poling Day in Chamapwat
Snowfall may be on Poling Day in Chamapwat
चंपावत। विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी को होने वाले मतदान में मौसम का मिजाज खलल डाल सकता है। मौसम विभाग की इस चेतावनी के मद्देनजर चुनाव आयोग ने जिले के 313 मतदान केंद्रों में से 93 मतदान केंद्रों में मतदान के दिन बर्फबारी से निपटने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

चुनाव आयोग की ओर से जारी आदर्श आचार संहिता और कोरोना महामारी के कारण जहां पहली बार दिव्यांग और 80 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं को घर में ही मतदान की सुविधा दी गई है। वहीं संभावित बर्फबारी के दौरान मतदान प्रक्रिया सुचारु रखने के लिए सभी प्रबंध किए जा रहे हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नैन सिंह माहरा ने बताया कि लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में 70 और चंपावत विधानसभा क्षेत्र में 23 मतदेय स्थल को बर्फबारी के कारण चिह्नित किया गया है। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद संभावित बर्फबारी वाले मतदान केंद्रों में पार्टियों को दो दिन पहले रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

लोहाघाट और चंपावत में हैं बर्फबारी संभावित स्थल
चंपावत। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम विनीत तोमर के अनुसार लोहाघाट विधानसभा सीट में जौलाड़ी, जोस्यूड़ा, सकदेना, टाक बलवाड़ी, धूनाघाट, पिपलाटी, बरमतोड़ा, तपनीपाल, गोलडांडा, नौलियागांव, खेतीखान, कलियाधूरा, देवीधुरा, पाटी, जनकांडे, सिरतोली, लोहाघाट, फोर्ती, बनगांव, चौड़ी मतदान केंद्र संभावित बर्फबारी वाले क्षेत्र में शामिल हैं। वहीं चंपावत विधानसभा क्षेत्र के गूंठ गरसाड़ी, नरसिंहडांडा, बिरगुल, चौराख्याली, ललुवापानी, पल्सों, मौनपोखरी, दुबड़जैनल आदि मतदान केंद्रों को संभावित बर्फबारी के कारण विशेष व्यवस्थाएं की गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरसों की टीम को करनी होगी 95 किमी की यात्रा
चंपावत। विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के धरसो मतदान केंद्र की टीम को सर्वाधिक 95 किमी की यात्रा वाहन के जरिये तय करनी पड़ेगी जबकि शील बरुड़ी के लिए मतदान कर्मियों को 13 किमी पैदल चलना होगा। वहीं चंपावत विधानसभा सीट में सेलागाड़ की मतदान टीम को 94 किमी बस से और तीन किमी पैदल चलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed