फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Smugling of Smack Via Banbasa

पुलिस ने स्मैक के साथ नेपाली युवक दबोचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Smugling of Smack Via Banbasa
Smugling of Smack Via Banbasa
बनबसा (चंपावत)। पुलिस ने एक नेपाली युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। नेपाली युवक ऊधम सिंह नगर के नानकमत्ता से स्मैक खरीदकर खुद के पीने एवं नेपाल में बेचने के लिए ले जा रहा था। एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चला रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई हेमंत कठैत की टीम रविवार शाम केनाल गेट पर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच केनाल गेट के पास एक युवक भारत से नेपाल की ओर जाते समय पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 4.30 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान नेपाल के कंचनपुर जिले की भीमदत्त नगरपालिका के भांसी गांव निवासी बाल किशन (25) के रूप में हुई।
आरोपी का एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में चालान किया है। बैराज चौकी प्रभारी ने बताया कि वह स्मैक पीने का आदी है, जिसके लिए नानकमत्ता पहुंच स्मैक की तलाश करता है। वह नेपाल में अन्य युवकों को भी स्मैक बेचता है। इससे पूछताछ के आधार पर स्मैक तस्करों समेत उनके अन्य साथियों का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed