{"_id":"9914ba6b9adeb290fe675e858ac6b59b","slug":"smuggling-and-weapons-explained-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करी और औजारों के बारे में बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्करी और औजारों के बारे में बताया
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
Updated Thu, 19 Nov 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने बार्डर इंटरेक्शन वर्कशाप आयोजित कर जवानों को विभिन्न विभागों और संस्थाओं के काम करने के तरीके बताए। बृहस्पतिवार को कार्यशाला का शुभारंभ एसएसबी के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) केपी सिंह ने किया। कहा कि कार्यशाला से जवानों को सीमा पर होने वाली गैरकानूनी हरकतों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
एसएसबी की 57वीं वाहनी की ए कंपनी में द्वितीय कमान अधिकारी हरिप्रकाश के संचालन में हुई कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अलावा गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) ने जवानों को जानकारियां दी। शारदा बैराज चौकी प्रभारी बीएम उप्रेती ने पुलिस से संबंधित विभिन्न कानूनी जानकारियों के अलावा तहरीर लिखना और मुकदमा दर्ज करने के तरीके बताए। माईते संस्था की माहेश्वरी भट्ट ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग से जुड़े पहलुओं की जानकारी दी। वन क्षेत्राधिकारी सुरेश चंद्र मैंदोला ने वनजीव संरक्षण अधिनियम, वन्यजीव अंग तस्करी और अपनाए जाने वाले औजारों और वन अधिनियमों के बारे में बताया।
विज्ञापन
कस्टम निरीक्षक अनुराग वर्मा ने कस्टम एक्ट के तहत विभिन्न जानकारियां दी। पत्रकार विनोद काला ने इंडो-नेपाल संधि और पब्लिक रिलेशन पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। कार्यशाला में अपार, रीड्स संस्था के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
पूरी नेपाल सीमा पर है रेड अलर्ट : डीआईजी
अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन आईएसआईएस (इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया) की चेतावनी के बाद पूरी भारत-नेपाल सीमा पर रेड अलर्ट किया गया है। यहां पत्रकारों से बात करते हुए एसएसबी के डीआईजी केपी सिंह ने कहा कि सीमा पर चेकिंग बढ़ा दी गई है और आवाजाही करने वालों से सघन पूछताछ के निर्देश दिए गए हैं। सीमा के अलावा सीमा क्षेत्र पर सादी वर्दी में बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, होटलों में तलाशी लेने के भी निर्देश दिए गए हैं। गृह मंत्रालय के निर्देश पर एसएसबी को नेपाल और भूटान सीमा पर सतर्क रहने को कहा गया है। कहा कि सीमा पर मानव तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी, नकली करेंसी और अवांछित व्यक्तियों से निपटने को एसएसबी मुस्तैद है। कहा कि बार्डर पर तैनात एजेंसियों के कामकाज का ज्ञान हासिल कर एसएसबी जवान दक्षता प्राप्त कर सकेंगे।