फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Smuggled cosmetic goods from Nepal caught

नेपाल से तस्करी कर लाया गया कास्मेटिक सामान पकड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Smuggled cosmetic goods from Nepal caught
बनबसा में पकड़ा गया तस्करी का कास्मेटिक सामान। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। शारदा बैराज चौकी पुलिस ने नेपाल से तस्करी कर लाए जा रहे कास्मेटिक सामान के साथ दो महिलाओं को पकड़ लिया। कस्टम विभाग ने सामान सीज कर महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई हेमंत कठैत, कांस्टेबल संयज शर्मा, मुस्तफा अंसारी, महिला कांस्टेबल बिंदेश्वरी राणा के साथ बुधवार दोपहर भारत नेपाल सीमा पर निगरानी कर रहे थे। शारदा बैराज पर आ रही दो महिलाओं को शक के आधार पर रोका गया तो उनके पास नेपाल से लाया जा रहा कास्मेटिक सामान बरामद हुआ। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि दोनों ने अपने नाम पीलीभीत (यूपी के ललौलीखेड़ा निवासी प्रिया मिश्रा और रामवती बताया। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया कास्मेटिक सामान नेपाल में सस्ता होने के चलते भारत में खूब बिकता है। पकड़े गए सामान की कीमत लगभग 35000 रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed