फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Smaick Smugling in Tanakpur

11.53 ग्राम स्मैक के साथ पांच युवक गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Smaick Smugling in Tanakpur
स्मैक तस्करी में गिरफ्तार आरोपी व पकड़ने वाली पुलिस टीम। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। पुलिस ने स्मैक का सेवन करते पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास 11.53 ग्राम स्मैक भी बरामद हुई है। पूछताछ के बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पांचों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

नवागत एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर नशा और नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ धरपकड़ अभियान तेज किया गया है। मुखबिर की सूचना पर मंगलवार शाम ककरालीगेट मार्ग पर स्मैक का नशा कर रहे पांच युवकों को दबोचा गया। तलाश में उनके पास से 11.53 ग्राम स्मैक बरामद की गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से कोलीढेक थाना लोहाघाट निवासी संजय सिंह के पास 4.90 ग्राम, एफसीआई रोड वार्ड छह टनकपुर निवासी सूरज गोस्वामी के पास 1.30 ग्राम, वार्ड पांच नईबस्ती रामपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार के पास 1.54 ग्राम, रोडवेज कार्यशाला के पास टनकपुर निवासी विशाल जोशी के पास 2.02 ग्राम, वार्ड पांच टनकपुर निवासी नीरज कुमार के पास 1.50 ग्राम स्मैक मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 08/21/22 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि यह आरोपी नानकमत्ता के एक तस्कर से स्मैक खरीद कर लाते थे। इसे वे खुद उपयोग करने साथ ही कुछ मात्रा में ऊंची कीमत पर बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed