फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Slogans against corporation management by not celebrating Harela

हरेला पर्व न मनाकर निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Slogans against corporation management by not celebrating Harela
अपनी मांगों को लेकर लोहाघाट में प्रदर्शन करते संविदा रोडवेज कर्मी। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज संविदा चालकों ने अनुबंध नवीनीकरण, उन्हें ड्यूटी न देने और तीन माह से वेतन न मिलने के विरोध में 33 वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रखा। आक्रोशित संविदा चालकों ने हरेला पर्व न मनाकर निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रोडवेज स्टेशन परिसर में जिलाध्यक्ष जगदीश जोशी के नेतृत्व में संविदा चालकों ने अनुबंध नवीनीकरण के विरोध में प्रदर्शन किया। चालकों का कहना था कि निगम प्रबंधन अनुबंध नवीनीकरण न करने वाले संविदा चालकों को 10 जून से ड्यूटी नहीं दे रहा है, साथ ही उन्हें तीन माह से वेतन का भुगतान भी नहीं किया गया है। इससे उनके सामने परिवार के भरण पोषण की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। कर्मचारियों ने कहा कि यदि शीघ्र निगम प्रबंधन अनुबंध नवीनीकरण का आदेश वापस नहीं लेगा तो वे आंदोलन को मजबूर हो जाएंगे। वहां गोपाल गिरी, अमर सिंह, मनोज सिंह, गिरीश सिंह, हरीश जोशी, विक्रम फर्त्याल, नारायण दत्त थ्वाल, नंदन सिंह फर्त्याल, ललित मोहन जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed