फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sloganeering for ten-point demands

दस सूत्री मांगों के लिए की नारेबाजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Sloganeering for ten-point demands
देवीधुरा में दस सूत्रीय मांगों को लेकर धरने में बैठे संघर्ष समिति के पदाधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
पाटी (चंपावत)। विकासखंड के देवीधुरा में विकास संघर्ष समिति का धरना, प्रदर्शन सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। दस सूत्री मांगों के लिए आंदोलित ग्रामीणों ने धरना स्थल पर जोरदार नारेबाजी की। वहां हुई सभा में चंदन सिंह बिष्ट का कहना था कि क्षेत्र की स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क आदि बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर संघर्ष समिति की ओर से 22 फरवरी को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन एक भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इससे ग्रामीणों में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पांचवें दिन ईश्वरी सिंह बिष्ट, प्रकाश सिंह मेहरा, नवीन सिंह राणा, गोकुल कोहली, बृजमोहन जोशी, मनोज कठायत, राकेश मेहरा, सुनील कुमार जोशी, दीप मेहरा, रोहित सिंह सिंग्वाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed