{"_id":"4fc2c31e43026a0e0b44e99d6d8cf5f3","slug":"skid-second-round-of-holly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठकी होली का दूसरा दौर शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठकी होली का दूसरा दौर शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी
Updated Sat, 16 Jan 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूर्य के उत्तरायण में प्रवेश करने के साथ ही बैठकी होलियों का दूसरा दौर शुरू हो गया है। मस्टा संगीत कला समिति के सौजन्य में शिक्षक रवीश पचौली के आवास पर हुई बैठकी होली में होल्यारों ने देर रात तक समां बांधा।
विज्ञापन
संगीत प्रवीण चतुर सिंह मौनी ने राग सिंध काफी में रघुवर देखी जनक दुलारी... गीत से शुरुआत की। एलएम सोराड़ी ने इसी राग में भगवान योगीराज की आराधना करते हुए अबकी बेर हमारी लाज रखो गिरधारी... आचार्य केसी भट्ट ने इसी राग में होली को आगे बढ़ाते हुए लोगों वृंदावन नीको, श्याम बिन सब जग फीको... गीत गाकर महफिल को भक्तिमय बना दिया। एमसी भट्ट ने इसी राग में क्या जिदंगी का ठिकाना, समझ मन क्यों रे भुलाना... बीसी भट्ट ने वन को चले दो भाई उन्हें समझावत नाहीं...
विज्ञापन
ललित सोराड़ी ने राग सहाना में कहत निषाद सुनो रघुनंदन, नाथ न लूं तुमसे उतराई... कैलाश भट्ट ने झिंझोटी में श्याम सुंदर बनवारी, अब जाऊं में तो पे वारी... महेश भट्ट ने राग देश में चलो चलो होली खेलने जमुना तट की ओर गीत की शानदार प्रस्तुति दी। देर रात तक चली इस महफिल में बीआर सोराड़ी, नरेंद्र गहतोड़ी, पंकज पचौली, एमएन पचौली, दिवाकर संदीप, तन्मय आदि ने सुर में सुर मिलाया। तबले में सौरभ अवस्थी, दीपक अधिकारी, अंकित भट्ट ने ताल ठोकी।
विज्ञापन